फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: prisoner Caught again after Absconding from jail

देहरादून: पुलिस की गिरफ्त में आया टॉयलेट के वेंटिलेटर का जाल तोड़कर जेल से फरार हुआ बंदी

Sun, 06 Sep 2020 02:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Sep 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news: prisoner Caught again after Absconding from jail
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

देहरादून में सुद्धोवाला जेल के तहत बनाई गई अस्थायी जेल में टॉयलेट के वेंटिलेटर का जाल तोड़कर जेल से फरार हुआ बंदी राहुल रविवार सुबह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। एसओ प्रेमनगर धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि बंदी को रायपुर क्षेत्र से पकड़ा गया। उसे शुक्रवार को रायपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ा था। शनिवार को वह जेल से फरार हो गया था।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने राहुल को भूषा स्टोर का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस पर पहले कोई मुकदमा नहीं था। जबकि, उसके साथ ही एक अन्य मामले में रायपुर पुलिस ने ही शुभम उर्फ बौना को गिरफ्तार किया था। उस पर भी एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप है। शुक्रवार शाम को ही कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था। 
विज्ञापन


पिछले दिनों जेल में भी लगभग 100 कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद नए बंदियों के लिए अस्थायी जेल महिला पॉलिटेक्निक में बनाई गई थी। यहां नए बंदियों को रखा जा रहा है। यहां सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात की गई है। इसके साथ ही तमाम अन्य उपकरण भी वहां पर लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed