{"_id":"5eec66ce8ebc3e42d6430bf2","slug":"dehradun-news-police-head-quarter-release-whats-app-no-for-victim-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नंबर, व्हाट्सएप पर शिकायत दर्ज करा सकेंगी पीड़ित महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नंबर, व्हाट्सएप पर शिकायत दर्ज करा सकेंगी पीड़ित महिलाएं
Fri, 19 Jun 2020 12:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुख्यालय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित महिला सुरक्षा सेल में व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। महिलाएं और छात्राएं इस व्हाट्सएप नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक (अपराध और कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस संवेदनशील है। व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू करने का उद्देश्य यह है कि महिलाओं को शिकायत या सूचना देने में आसानी हो।
विज्ञापन
लोकलाज के चलते थाने जाने में पीड़ित महिलाएं थोड़ा गुरेज करती हैं। ऐसे में 9411112780 नंबर व्हाट्सएप पर पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। पीड़ित घटना से जुड़े फोटोग्राफ और वीडियो भी इस नंबर पर भेज सकती हैं, जिससे आरोपी की पहचान करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन