{"_id":"6837f6f3902f0773560df03d","slug":"dehradun-news-player-who-came-to-dehradun-to-participate-in-aft-athlete-games-was-misdeeds-video-was-also-made-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: एएफटी एथलीट गेम्स में हिस्सा लेने देहरादून आई खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: एएफटी एथलीट गेम्स में हिस्सा लेने देहरादून आई खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, केस दर्ज
Thu, 29 May 2025 11:28 AM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 29 May 2025 11:28 AM IST
सार
पीड़िता के मुताबिक वे दून के एक धर्मशाला में ठहरी थी। इस दौरान आरोपी कोल्डड्रिंक पीने के बहाने उनके कमरे आया। आरोप है कि इसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसको पीने के बाद वह बेहोश हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एएफटी एथलीट गेम्स में हिस्सा लेने आई देहरादून आई खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ये प्रतियोगिता 2024 में देहरादून में आयोजित हुई थी। आरोप है कि साथी खिलाड़ी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बनाया। शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 20 सितंबर 2024 को वह एएफटी एथलीट गेम्स के लिए देहरादून आई थी। इस दौरान उनकी मुलाकात अमन कुमार मेहरा नाम के युवक से हुई थी। उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप से उनका नंबर निकालकर मैसेज और कॉल किया था। आरोपी आवास विकास रुद्रपुर का रहने वाला है। वह भी इसी खेल में हिस्सा लेने के लिए देहरादून आया था।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक वे दून के एक धर्मशाला में ठहरी थी। इस दौरान आरोपी कोल्डड्रिंक पीने के बहाने उनके कमरे आया। आरोप है कि इसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसको पीने के बाद वह बेहोश हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इसका वीडियो भी बनाया। वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन
Uttarakhand: अवैध कब्जाधारियों की आफत...AI के 188 अलर्ट और अतिक्रमण ध्वस्त, हर सरकारी भूमि पर बारीक नजर
इसकी वजह से वह कई महीनों तक इसके बारे में किसी को नहीं बता पाई। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आवास विकास आवास विकास निवासी अमन कुमार मेहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।