फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: new born baby found at dakpathar in nala

संवेदनहीनता: मॉर्निग वॉक पर निकली युवतियों ने नाले में पड़ी देखी नवजात बच्ची, पसीज गया दिल

Fri, 17 Jul 2020 12:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Jul 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: new born baby found at dakpathar in nala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

डाकपत्थर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पीएनबी के सामने स्थित एक नाले से नवजात बरामद हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अपने कब्जे में ले लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नवजात के परिजनों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कुछ युवतियां वॉक पर निकली थीं। बैंक के सामने से गुजरते हुए उन्हें नाले से एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने नाले के पास जाकर देखा तो वहां पर एक कपड़े में नवजात को रखा हुआ था। नवजात को इस हालत में देख उनका दिल पसीज गया।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की जानकारी सड़क से गुजर रहे राहगीरों को दी। जिसके बाद नवजात को नाले से बाहर निकाला गया।

नवजात के परिजनों की तलाश तेज

गनीमत यह रही कि नाले में पानी नहीं था। नवजात को नाले में घास के ढेर पर रखा गया था। नाले से नवजात मिलने की सूचना पर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर लोगों की खासी भीड़ इकट्ठा हो गई।

जिसके बाद युवतियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अपने कब्जे में ले लिया। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां नवजात पूरी तरह से स्वस्थ निकली।
 
डाकपत्थर चौकी प्रभारी एसआई कुंदन राम ने बताया कि नवजात को फिलहाल अस्पताल में ही रखा गया है। टीकाकरण किया जा रहा है। बताया कि मामले की जानकारी चाइल्ड केयर कमेटी को भी दे दी है। कमेटी ही तय करेगी कि नवजात को परवरिश के लिए कहां पर और कैसे सौंपा जाए। पुलिस ने नवजात के परिजनों की तलाश तेज कर दी है। बताया कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी है तो वह सीधे पुलिस से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed