फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Mahasu Devta Temple Jagra festival Huge Crowd Gathered

जागड़ा पर्व: महासू देवता की धर्म सत्ता के आगे नतमस्तक हुआ आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किए देव दर्शन

Tue, 19 Sep 2023 07:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Sep 2023 07:09 PM IST
सार

जनजातीय क्षेत्र के आराध्य देव छत्र धारी चालदा महासू महाराज के दर्शन को दसऊ गांव स्थित मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंहुचे। करीब एक बजे देव चिह्न मंदिर परिसर से बाहर लाए गए।

विज्ञापन
Dehradun News Mahasu Devta Temple Jagra festival Huge Crowd Gathered
महासू देवता मंदिर में जागड़ा पर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में महासू देवता का जागड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया। देव स्नान के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन किए। कालसी तहसील क्षेत्र के दोपहर में दसऊ गांव में विराजमान चालदा महासू महाराज शाही स्नान के लिए पालकी में मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाए गए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भी देव दर्शन किए। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने चालदा महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र के आराध्य देव छत्र धारी चालदा महासू महाराज के दर्शन को दसऊ गांव स्थित मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंहुचे। करीब एक बजे देव चिह्न मंदिर परिसर से बाहर लाए गए। गांव के पास देव स्रोत पर देव चिह्न को स्नान कराया गया। करीब तीन घंटे बाद देवता और देव पद चिह्न मंदिर में विराजमान कराए गए। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन कर मनोकामना सिद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी 2023: देवभूमि में गणेश उत्सव की धूम, शुभ मुहूर्त में घर व पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने छत्र धारी चालदा महासू देवता मंदिर में देव दर्शन कर देवता को चादर चढ़ाई। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने भी सपरिवार सहित देव दर्शन किए। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, पदम सिंह चौहान, मातबर सिंह, रणवीर सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

गबेला गांव स्थित महासू देवता और कुकुरसी महाराज की सुबह नौ बजे पालकी को देव दर्शन के लिए मंदिर के बाहर निकाली गई। वहीं भंजरा पंचरा स्थित महासू और चालदा देवता की पालकी और देव चिह्न सुबह 11 बजे शाही स्नान कराया गया। स्नान कराने के बाद पुनः मंदिर में विराजमान कराया। इस दौरान लोगों ने देव दर्शन कर मानते मांगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष जवाहर सिंह, प्रताप सिंह, कांति राणा, तुलसी सिंह,अजब सिंह बिष्ट, आर एस चौहान,चमन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed