फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news Investigation in Urban Cooperative Bank Scam SIT Records Statements FIR to be Registered

Dehradun: अर्बन कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में जांच तेज; एसआईटी ने दर्ज किए बयान, दर्ज होगी प्राथमिकी

Tue, 07 Apr 2026 10:46 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 07 Apr 2026 10:46 PM IST
सार

खाताधारकों ने आरोप लगाया कि बैंक के चेयरमैन और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नियमों को दरकिनार कर अपने रिश्तेदारों और परिचितों को मोटे वेतन पर नियुक्त किया।

विज्ञापन
Dehradun news Investigation in Urban Cooperative Bank Scam SIT Records Statements FIR to be Registered
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में घोटाले के आरोपों की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सोमवार को जांच तेज करते हुए खाताधारकों के बयान दर्ज किए। एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी सदस्य राजेश शाह और अरविंद पायल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित खाताधारकों से जानकारी ली। करीब 45 लोगों के बयान दर्ज किए गए। जांच पूरी होने के बाद जल्द प्राथमिकी दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन


खाताधारकों ने आरोप लगाया कि बैंक के चेयरमैन और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नियमों को दरकिनार कर अपने रिश्तेदारों और परिचितों को मोटे वेतन पर नियुक्त किया। साथ ही बोर्ड का गठन भी कथित रूप से रिश्तेदारी और निजी संबंधों के आधार पर किया गया। आरोप है कि पूर्व में दिए गए लोन, विशेषकर भारी मशीनरी से जुड़े ऋणों की वसूली में गंभीर अनियमितताएं बरती गईं। बिना शैक्षिक योग्यता के लोगों को उच्च वेतन पर नियुक्त करने और रिजर्व बैंक की चेतावनियों को नजरअंदाज करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन: रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन टनल में हुआ धंसाव, पानी और मलबा भरा, मजदूरों को निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


खाताधारकों का कहना है कि इन अनियमितताओं के चलते करीब 9000 लोगों की जीवनभर की जमा पूंजी खतरे में पड़ गई है। उन्होंने सरकार और पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही खाताधारकों ने रिजर्व बैंक से अपील की है कि उनकी जमा राशि जल्द से जल्द वापस दिलाई जाए ताकि उनका जीवन फिर से सामान्य हो। उधर, एसआईटी मामले में जांच पूरी होने के बाद जल्द ही प्राथमिकी दर्ज करवाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed