{"_id":"6aad49426eaf8ce84e04946f","slug":"dehradun-news-gift-for-miyanwala-cm-dhami-inaugurates-jal-srishti-park-developed-at-cost-of-8-64-crore-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मियांवाला को सौगात, 8.64 करोड़ से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का सीएम धामी ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मियांवाला को सौगात, 8.64 करोड़ से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का सीएम धामी ने किया लोकार्पण
Fri, 18 Sep 2026 07:55 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘जल सृष्टि पार्क’ प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं का सुंदर समन्वय है। पार्क में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम धामी
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मियांवाला में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा करीब 8 करोड़ 64 लाख की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत विकसित इस पार्क को पुराने तालाब का पुनर्जीवन कर तैयार किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को नए पार्क की सौगात मिलने पर बधाई दी और इसे स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित देहरादून की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘जल सृष्टि पार्क’ प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं का सुंदर समन्वय है। पार्क में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। पुराने तालाब को खत्म करने के बजाय उसका पुनर्जीवन कर पार्क को विकसित किया गया है। तालाब के बीच आकर्षक आइलैंड बनाया गया है, जबकि लोगों के मनोरंजन के लिए पेडल बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्क के विकास से रायपुर क्षेत्र को एक नया आकर्षण मिला है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों को देहरादून में ही ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ का अनुभव मिल सकेगा।
विज्ञापन
जल स्रोत जल और जंगल का विशेष महत्व रहा है। जल स्रोतों और तालाबों का संरक्षण केवल पर्यावरण बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी विरासत और आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत बचाने का भी प्रयास है।
कहा कि भारतीय संस्कृति में जल और जंगल का विशेष महत्व रहा है। जल स्रोतों और तालाबों का संरक्षण केवल पर्यावरण बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी विरासत और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का भी प्रयास है।
उन्होंने कहा कि सरकार विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही है। विकास का अर्थ केवल कंक्रीट के ढांचे तैयार करना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन आसान बनाना, शहर को सुंदर बनाना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी है। उन्होंने ‘जल सृष्टि पार्क’ को इसी सोच का उदाहरण बताया।
रायपुर क्षेत्र में कई विकास कार्यों को गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति मिल रही है। रायपुर क्षेत्र में भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पार्क, सीवर और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र में सड़कों के डामरीकरण, नवीनीकरण और चौड़ीकरण के साथ ही सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के कार्य किए जा रहे हैं। पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान और स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं की स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से देहरादून को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के संकल्प को नई गति मिलेगी। के विस्तार पर भी सरकार का फोकस है।
पार्क को स्वच्छ रखना समाज की भी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पार्क और सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण कर सकती है, लेकिन उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पार्क की स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से देहरादून को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के संकल्प को नई गति मिलेगी।