फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Gangster Act imposed on six including Congress leader son

Dehradun: कांग्रेस नेता के बेटे समेत छह पर गैंगस्टर की कार्रवाई, जमीनों को धोखाधड़ी से बेचने का आरोप

Thu, 19 Jan 2023 12:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Jan 2023 12:07 AM IST
सार

आरोप है कि इन्होंने धोखाधड़ी कर कई लोगों को जमीनें बेची हैं। गैंग का लीडर प्रदीप गर्ग निवासी राजपुर रोड है।

विज्ञापन
Dehradun News Gangster Act imposed on six including Congress leader son
गैंगस्टर में कार्रवाई(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

देहरादून में राजपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता के बेटे समेत छह लोगों पर गैंगस्टर में कार्रवाई की है। सभी के खिलाफ राजपुर थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि इन्होंने धोखाधड़ी कर कई लोगों को जमीनें बेची हैं। गैंग का लीडर प्रदीप गर्ग निवासी राजपुर रोड है। पुलिस ने इनकी संपत्तियों का आकलन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


Dehradun:  उद्योगपति विंडलास के घर समेत 20 जगहों पर CBI के छापे, धोखाधड़ी के मामले में चार मुकदमे दर्ज
विज्ञापन


राजपुर थाने में प्रदीप कुमार, अनिल कुमार गर्ग निवासी राजपुर रोड, प्रेम सिंह पयाल निवासी सिलकोटी, सुरेश नेगी निवासी सरोना, रामकिशोर बहुगुणा और अश्विनी बहुगुणा के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें अश्विनी बहुगुणा के पिता कांग्रेसी नेता हैं और कई महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस गैंग का लीडर प्रदीप गर्ग है। इन्होंने लोगों को धोखे में रखकर विवादित संपत्तियों को बेचकर अवैध रूप से धन कमाया है। इनके खिलाफ राजपुर थाने में पहले से चार मुदकमे दर्ज हैं। अब इनकी संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है। ताकि, संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed