फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Forced to marriage by selling girl for three lakh rupees

देहरादून: तीन लाख रुपये में लड़की को बेचकर की जबरदस्ती शादी, ताऊ समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Feb 2022 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Feb 2022 02:58 PM IST
सार

एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 साल की बेटी अपने ताऊ के पास रहती थी। उसके ताऊ ने जून 2021 में उसे तीन लाख रुपये में कुछ लोगों को बेच दिया।

विज्ञापन
dehradun news: Forced to marriage by selling girl for three lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लड़की को तीन लाख रुपये में बेचकर उसकी जबरदस्ती शादी कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने अपने जेठ पर आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि शादी के बाद लड़की के पति के भाई ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत के लड़की के ताऊ समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना वनों में रहने वाले एक जाति विशेष के लोगों के डेरे से जुड़ी है। एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 साल की बेटी अपने ताऊ के पास रहती थी। उसके ताऊ ने जून 2021 में उसे तीन लाख रुपये में कुछ लोगों को बेच दिया। इसके बाद उसकी शादी करा दी गई। इस बात का उसे पता नहीं था लेकिन गत दिनों उनकी बेटी उनके पास आई। 
विज्ञापन


लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। उसके साथ अन्य लोगों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की है। इनमें एक अन्य व्यक्ति भी बताया जा रहा है। उसने भी एक लड़की के बयान दर्ज कराने के बहाने छेड़छाड़ की। एसएसआई पटेलनगर कुंदन राम ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के ताऊ ने दी थी अपहरण की तहरीर 
इस मामले में एक कहानी और भी है। वह यह है कि दो दिन पहले लड़की का ताऊ भी पुलिस के पास पहुंचा था। उसने बताया था कि उसकी भतीजी को कुछ लोग अगवा कर ले गए हैं। इस संबंध में उसने नगर निगम का एक दस्तावेज भी दिखाया था, जिसमें लड़की की उम्र 22 वर्ष दर्शाई गई थी, लेकिन अगले ही दिन लड़की अपने मामा और मां के साथ थाने पहुंच गई। यहां पर लड़की ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। उसने अपने जेठ व अन्य लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप भी लगाया। 


प्रमाणपत्र की जांच के बाद बढ़ सकती है धारा 
पुलिस के अनुसार लड़की की मां ने उसकी उम्र 16 वर्ष बताई है, लेकिन ताऊ ने प्रमाणपत्र 22 वर्ष होने का दिया है। इस तरह पुलिस अब उस प्रमाणपत्र की भी जांच कर रही है। यदि यह झूठा पाया जाता है तो प्रस्तुत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम हुई तो इस मुकदमे में पोक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। मुकदमे की विवेचना बाजार चौकी में तैनात एक महिला दरोगा को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed