फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: father went for shopping in daughter birthday died in road accident

देहरादून: बेटी के जन्मदिन का सामान लेने जा रहे पिता की हादसे में मौत

Wed, 07 Apr 2021 04:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Apr 2021 04:55 PM IST
सार

  • शिमला बाईपास रोड आमने सामने से हुई थी तेज रफ्तार कार ने बाइक की मारी टक्कर।

विज्ञापन
dehradun news: father went for shopping in daughter birthday died in road accident
पिता की सड़क हादसे में मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बेटी के जन्मदिन की पूजा का सामान लेने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिमला बाईपास पर उसकी मोटरसाइकिल को सामने से आई एक एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक पुलिस को परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली थी।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी आईएसबीटी ने बताया कि मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह रावत पुत्र राम सिंह रावत निवासी कांति मार्ट, हरबभजवाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र सिंह की बेटी का नौ अप्रैल को जन्मदिन है। उस दिन पूजा भी होनी थी तो पुरोहित के बताए अनुसार राजेंद्र को सामग्री लेने जाना था। इसके लिए वह दोपहर बाद करीब ढाई बजे बाइक पर घर से बाजार के लिए निकले।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर ही सामने से आती एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से राजेंद्र कई फीट हवा में उछल गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से राजेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सचिवालय में करते थे नौकरी
पुलिस के अनुसार राजेंद्र सचिवालय में नौकरी करते थे। लेकिन, किन्हीं कारणों से नौकरी नहीं रही। कुछ समय पहले ही वे किसी मंत्री के यहां क्लर्क की नौकरी करने लगे थे। राजेंद्र की मौत से उनके घर में खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed