फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: electric bus will run from isbt to rajpur road

देहरादूनः आईएसबीटी से राजपुर तक जल्द चलेगी इलेक्ट्रिक बस, डीएम ने किया तैयारियों का किया निरीक्षण

Wed, 17 Feb 2021 12:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Feb 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
dehradun news: electric bus will run from isbt to rajpur road
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आईएसबीटी से राजपुर के बीच जल्द ही इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस रूट पर कुल 35 स्टॉपेज होंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को डॉ. श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रिक बस संचालन संबंधी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों ने आईएसबीटी से सचिवालय तक बस में सफर कर बस के संचालन, समय अवधि और अन्य पहलुओं की जांच की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इलेक्ट्रिक बस का संचालन आईएसबीटी से राजपुर तक के रूट पर शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बस को दून कनेक्ट का नाम दिया गया है। दून को कनेक्ट करने वाली सेवा का बाकी रूट पर भी जल्द ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन, ऊर्जा निगम के अधिकारी और परियोजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसबीटी से राजपुर तक ये हैं 35 स्टॉपेज


आईएसबीटी, शिमला बाईपास, माजरा, आईटीआई निरंजनपुर, सब्जी मंडी चौक, पटेल नगर पुलिस चौकी, लाल पुल, होटल कैलिस्टा, माता वाला बाग, प्रेमसुख हॉस्पिटल, सहारनपुर चौक, रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, साइबर थाना, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, गांधी पार्क, सेंट जोसेफ एकेडमी, सचिवालय, बहल चौक, पैसिफिक ब्लू होटल, दिलाराम चौक, मधुबन होटल, अजंता चौक, आफिसर मेस, सर्वे ऑफ इंडिया, एनआईवीएच फ्रंट गेट, जाखन, पैसिफिक मॉल, इंदर बाबा मार्ग, मसूरी डायवर्जन, साईं मंदिर, टिहरी हाउस-जीआरडी संस्थान, राजपुर। इनमें लगभग 490 मीटर पर 1 स्टॉपेज होगा।



इलेक्ट्रिक बस की खासियत


इलेक्ट्रिक बस में 25 सीट सामान्य लोगों के लिए, एक सीट चालक के लिए, दिव्यांगों के व्हील चेयर खड़ी करने लिए स्थान की सुविधा है। इन बस में दिव्यांगों के लिए हाइड्रोलिक रैंप की सुविधा है। इलेक्ट्रिक बस में फ्रंट और रियर एयर सस्पेंशन की की सुविधा उपलब्ध है। वातानुकूलित, जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन, आईटीएस डिसप्ले, वैरियेबल मैसेज डिसप्ले, आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग आदि सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed