फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News ED attached property worth 62 lakh rupees of former accountant of cooperative society

Dehradun: ईडी की कार्रवाई...सहकारी समिति की पूर्व लेखाकार की 62 लाख की संपत्ति अटैच, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 26 Jul 2024 08:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jul 2024 08:25 PM IST
सार

भारती देवी सहकारी समिति विकासनगर में लेखाकार के पद पर तैनात थीं। उन्होंने बहुउद्देश्यीय किसान सेवा समिति में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा कराए। जमाकर्ताओं को अच्छा खासा लाभ दिलाने का दावा किया गया, लेकिन निवेशकों को कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
Dehradun News ED attached property worth 62 lakh rupees of former accountant of cooperative society
ED - फोटो : ANI

विस्तार

सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) के नाम पर लोगों का पैसा जमा कर धोखाधड़ी करने के मामले में सहकारी समिति विकासनगर की पूर्व लेखाकार की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 62 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की है। इससे पहले ईडी पिछले साल इस पूर्व लेखाकार की 3.18 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है। इनमें विकासनगर स्थित 12 फ्लैट शामिल थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भारती देवी सहकारी समिति विकासनगर में लेखाकार के पद पर तैनात थीं। उन्होंने बहुउद्देश्यीय किसान सेवा समिति में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा कराए। जमाकर्ताओं को अच्छा खासा लाभ दिलाने का दावा किया गया, लेकिन निवेशकों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में बंपर तबादले, कई जिलों के CMO बदले, यहां देखें किसे कहां मिली तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वर्ष 2020 में विकासनगर पुलिस ने भारती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बताया गया था कि भारती देवी ने साढ़े तीन करोड़ रुपये का गबन किया है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने भी जांच शुरू की।

निदेशालय ने फरवरी-2023 को भारती देवी की 3.18 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी। ईडी अभी इस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच अब 62 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed