{"_id":"68be6fe4af0d8f5040010b8c","slug":"dehradun-news-disabled-people-march-towards-cm-house-police-arrested-several-people-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दिव्यांगों का मुख्यमंत्री आवास कूच...जमकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दिव्यांगों का मुख्यमंत्री आवास कूच...जमकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
Mon, 08 Sep 2025 11:29 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:29 AM IST
सार
दिव्यांगों ने मांग रखी कि उनकी पेंशन को 1500 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा बिना इंटरेस्ट के लोन दिया जाए।
विज्ञापन
सीएम आवास कूच के दौरान दिव्यांग को हिरासत में लिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंशन बढ़ाने व रोजगार देने समेत विभिन्न मांगो को लेकर दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने दिव्यांगों को हाथीबड़कला में रोका, लेकिन दिव्यांग मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए।
विज्ञापन
इस दौरान दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास के सामने जमकर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने मांग रखी कि उनकी पेंशन को 1500 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा बिना इंटरेस्ट के लोन दिया जाए।
विज्ञापन
Dehradun: दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर, तीन युवकों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
साथ ही दिव्यांगों ने विभिन्न मांगे रखी। कुछ देर प्रदर्शन के बाद जब एसएसपी अजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने भी दिव्यांगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास के सामने से हिरासत में लिया। प्रदर्शन में दिव्यांगों के विभिन्न संगठन शामिल हुए। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से दिव्यांग दून पहुंचे।