देहरादून: सहस्रधारा में डूबने से दिल्ली के पर्यटक की मौत, गंधक स्रोत के पास फोटो खिंचवाते वक्त हुआ हादसा
शाम करीब चार बजे के पास सभी लोग गंधक के स्रोत के पास खड़े थे। वहीं किनारे पर ओमप्रकाश अरोड़ा भी खड़े हो गए और फोटो खिंचवाने लगे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के सहस्रधारा में दिल्ली के एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। हादसा पैर फिसलने से हुआ। चौकी प्रभारी आईटी पार्क ताजवर सिंह नेगी ने बताया कि ओमप्रकाश अरोड़ा (66) निवासी रानीबाग, मुलतानमल, दिल्ली बुधवार को परिवार के साथ सहस्रधारा में घूमने के लिए पहुंचे थे।
शाम करीब चार बजे के पास सभी लोग गंधक के स्रोत के पास खड़े थे। वहीं किनारे पर ओमप्रकाश अरोड़ा भी खड़े हो गए और फोटो खिंचवाने लगे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वे पानी के तेज बहाव में गिर गए। वहां पर कोई नहीं था तो ओमप्रकाश बहते हुए काफी दूर निकल गए।
कोटद्वार: सुखरो नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, ग्रामीणों ने खनन का आरोप लगाकर किया हंगामा
लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो चीता पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही पुल के पास से ओमप्रकाश अरोड़ा को निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से उनके परिवारवाले उन्हें दून अस्पताल ले गए।
यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ताजवर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के साथ वहां पर 8-10 लोग थे। वह एक टेंपो ट्रैवलर से आए थे। परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
कैंपटी फॉल से लौटाए 72 पर्यटक, 26 के चालान
टिहरी जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल में होटल बुकिंग, स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण और कोरोना जांच रिपोर्ट के बिना पहुंचे 72 पर्यटकों को पुलिस ने वापस भेज दिया। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 26 पर्यटकों का चालान किया गया।
कैंपटी थाना इंचार्ज नीलम ने बताया कि कैंपटी में बिना मास्क लगाए घुम रहे 13 पर्यटकों के चालान किए गए। साथ ही सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर 9, एमवी एक्ट में 1 और कोटपा के तहत 3 के चालान किए गए। उन्होने बताया कि 15 वाहनों के 72 पर्यटकों को कैंपटी फॉल से वापस भेजा गया है। बताया कि एक बार में 50 लोगों को झील और झरने के पास जाने दिया जा रहा है।