{"_id":"649aa857adc6a147560adfaf","slug":"dehradun-news-controversy-over-demolition-of-ancient-shiva-temple-in-doiwala-police-deployed-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: डोईवाला में प्राचीन शिव मंदिर तोड़ने पर हुआ विवाद, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: डोईवाला में प्राचीन शिव मंदिर तोड़ने पर हुआ विवाद, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, पुलिस तैनात
Tue, 27 Jun 2023 02:50 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:50 PM IST
सार
लोग इसे बेहद प्राचीन शिवलिंग बता रहे हैं। शिवलिंग के साथ माता काली आदि की प्रतिमा को भी तोड़ा गया है। जिससे लोग अक्रोशित हैं।
विज्ञापन
शिव मंदिर तोड़ने पर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के डोईवाला में कुंआवाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर को तोड़ने पर लोग भड़क गए। मंगलवार सुबह मंदिर टूटने की खबर लगते ही बड़ी संख्या में वहां लोग पहुंच गए। इस दौरान विवाद को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: एक तरफ को झुक रहा चारधाम यात्रा मार्ग पर यह एतिहासिक मंदिर, गर्भगृह से टपक रहा पानी
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंदिर वन विभाग ने तोड़ा है। मौके पर पहुंचकर श्रद्धालु इसे दोबारा बनाने की तैयरी कर रहे हैं। लोग इसे बेहद प्राचीन शिवलिंग बता रहे हैं। शिवलिंग के साथ माता काली आदि की प्रतिमा को भी तोड़ा गया है। जिससे लोग अक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग द्वारा रात में यह कार्यवाई की गई है। ऐसे प्राचीन मंदिर तोड़ना गलत है।
विज्ञापन