फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Bomb blast in scrap shop eight people injured three in critical

Dehradun: राजधानी में बड़ा हादसा, कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका, आठ लोग घायल, एक गंभीर

Thu, 09 May 2024 04:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 May 2024 04:09 PM IST
सार

Dehradun News: बताया जा रहा है कि किसी कबाड़ी के हाथ फायरिंग रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को कबाड़ी हथाैड़े से तोड़कर अलग कर रहे थे। तभी धमाका हो गया।

विज्ञापन
Dehradun News Bomb blast in scrap shop eight people injured three in critical
देहरादून में बम धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। धमाके से दुकान में काम करने वाले चार कर्मचारी समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में चार लोग दुकान में कबाड़ बेचने आए थे। बताया जा रहा है कि धमाका मोर्टार के गोले को तोड़ते वक्त हुआ। मौके पर बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से अधिकृत रूप से यह नहीं बताया गया है कि विस्फोट किस वस्तु में हुआ था। बम निरोधक दस्ता इसकी विस्तृत जांच कर रहा है।

विज्ञापन


विस्फोट किद्दूवाला स्थित कबाड़ी बाजार में दोपहर करीब दो बजे हुआ। यहां रोज की तरह दुकानदार अपने-अपने कामों में लगे थे। कबाड़ की इस दुकान पर मौजूद कर्मचारी कुछ बड़ी वस्तुओं के टुकड़े कर बोरों में भर रहे थे। इसी बीच एक कर्मचारी ने एक वस्तु (संभावित मोर्टार का गोला) पकड़ा था। दूसरे ने इस पर हथौड़ा मारा तो जोरदार धमाका हो गया। एक ही झटके में वहां मौजूद चार कर्मचारी और कबाड़ बेचने आए चार लोग इधर-उधर गिर गए। किसी के हाथ में चोट आई तो किसी के पेट में लगी। दुकान में चारों ओर खून ही खून फैल गया। मौके पर आसपास के दुकानदारों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि मोर्टार का गोला सेना की फायरिंग रेंज से कबाड़ बीनते हुए उठाया गया था।
विज्ञापन


Almora: रात को पैदल घर लौट रही युवती...तीन युवकों ने उसे घेरा, अभद्रता की; विरोध करने पर पीटा...चलाए लात-घूंसे
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो बजकर सात मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया। इनमें एक की हालत गंभीर बनी है। कुछ देर बाद बम निरोधक दस्ते की टीम ने दुकान में रखे अन्य सामान की जांच की। वहां पर और कोई विस्फोटक नहीं रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह मोर्टार का एक गोला था, जिसे तोड़ते वक्त यह हादसा हुआ। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच की तो पता चला कि यह दुकान रमेश कुमार खड़का निवासी लोअर नेहरूग्राम की है। उन्होंने एक माह पहले ही दुकान को शुभम पुत्र दीपक को किराये पर दिया था। वह यहां पर कबाड़ का काम करता है। एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में रायपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


ये लोग हुए घायल

- अनुज पुत्र जितेंद्र निवासी सपेरा बस्ती, रायपुर
- अभि पुत्र जॉनी निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, रायपुर
- बबलू पुत्र ओमप्रकाश निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, रायपुर
- शिवम पुत्र बबलू निवासी सपेरा बस्ती, रायपुर
- समीर पुत्र टैटू निवासी रायपुर
- योगी उर्फ योगेश पुत्र दीपक निवासी ईश्वर विहार, तपोवन रोड, रायपुर
- बुद्ध कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी सपेरा बस्ती रायपुर
- रोहित पुत्र राजू निवासी कांवली रोड, देहरादून

तीन घायल सर्जरी और चार ऑर्थो विंग में भर्ती, एक डिस्चार्ज

देहरादून। कबाड़ी की दुकान में हुए धमाके में घायल तीन लोगों को दून अस्पताल के सर्जरी और चार लोगों को इमरजेंसी की ऑर्थो विंग में भर्ती किया गया है। एक मरीज की स्थिति ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। दून अस्पताल की इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बताया कि चार मरीजों को हाथ-पैर टूटने और हड्डी में चोट आने पर ऑर्थो विभाग में भर्ती किया है। तीन मरीजों के गहरे घाव हैं और इनको सर्जरी विंग में भर्ती किया है। एक मरीज की हालत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एक घायल को अंदरूनी गंभीर चोटें आई हैं। उसका आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed