फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Bird Count at Asan Wetland 5225 birds of 117 species were marked

Bird Count: आसन वेटलैंड में 117 प्रजातियों की 5225 चिड़ियां की गईं चिह्नित, व्यवहार व गतिविधियों का हुआ अवलोकन

Mon, 20 Jan 2025 04:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2025 04:53 PM IST
सार

पक्षी विशेषज्ञ संजय सौंधी के नेतृत्व में पांच अलग-अलग टीम का गठन कर आसन झील, यमुना नदी, आसन नदी, शिवालिक पहाड़ी श्रंखला व आसपास के संरक्षित वन क्षेत्र में पक्षियों की गिनती का काम किया गया।

विज्ञापन
Dehradun News Bird Count at Asan Wetland 5225 birds of 117 species were marked
आसन रामसर साइट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आसन वेटलैंड में प्रवास कर रहे पक्षियों की गणना के लिए चलाए गए अभियान में 117 प्रजातियों की 5225 चिड़ियों को चिह्नित किया गया। गणना के लिए कुल 35 लोगों की पांच टीम ने वेटलैंड व आसपास के क्षेत्रों में प्रवास पर आए पक्षियों की गिनती करने के साथ उनके व्यवहार व अन्य गतिविधियों का अवलोकन भी किया।

विज्ञापन


आसन वेटलैंड क्षेत्र में प्रवास कर रहे पक्षियों की गणना के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान पक्षी विशेषज्ञ संजय सौंधी के नेतृत्व में पांच अलग-अलग टीम का गठन कर आसन झील, यमुना नदी, आसन नदी, शिवालिक पहाड़ी श्रंखला व आसपास के संरक्षित वन क्षेत्र में पक्षियों की गिनती का काम किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान टीम में शामिल वन्य जीव शिक्षकों व पक्षी विशेषज्ञों ने साथ आए छात्र-छात्राओं और पक्षी प्रेमियों को पक्षियों की प्रजाति, उनके व्यवहार, खान-पान, ब्रीडिंग व अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के साथ उत्तराखंड को कई सौगातें भी देंगे पीएम मोदी, तैयारियां तेज

इस दौरान वन शोध संस्थान एफआरआई की छात्रा अक्षिता ने बताया कि आसन क्षेत्र पक्षियों के मामले में अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। पक्षियों के प्रवास व उनसे संबंधित जानकारी से सभी वन्य जीव विषयों से संबंधित छात्र-छात्राओं को नई-नई जानकारियां मिली हैं। उधर आसन नदी क्षेत्र में टीम का नेतृत्व कर रहे पक्षी विशेषज्ञ अजय शर्मा ने बताया कि विदेशों के अलावा भी क्षेत्र में चिड़ियों की बहुत अधिक प्रजाति मौजूद हैं। इनकी जानकारी रखना व प्रजातियों के संरक्षण के प्रति स्थानीय निवासियों को भी जागरूक किया जाना चाहिए।

वन विभाग ने किए थे आवश्यक प्रबंध
वन विभाग के रामपुर मंडी स्थित वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशक अनिल भट्ट व विभाग के पक्षी विशेषज्ञ प्रदीप सक्सैना ने बताया कि पक्षी गणना के लिए आई टीम को सभी आवश्यक सुविधाएं वन विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु वनकर्मियों की सभी टीम के साथ ड्यूटी भी लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed