फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: Bhoomi Poojan of BJP State Office today, National President JP Nadda lay foundation stone online

देहरादून: जेपी नड्डा ने किया भाजपा प्रदेश कार्यालय का ऑनलाइन शिलान्यास, कहा- संगठन को स्थायित्व व संस्कार देता है कार्यालय

Sat, 17 Oct 2020 08:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 17 Oct 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news: Bhoomi Poojan of BJP State Office today, National President JP Nadda lay foundation stone online
प्रदेश पार्टी कार्यालय का ऑनलाइन शिलान्यास - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पहले नवरात्र के दिन पार्टी के प्रदेश कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय संगठन के कार्य के स्थायित्व व संस्कार देता है। उन्होंने पार्टी कार्यालय के बहाने विपक्षी दलों के परिवारवाद और भाई भतीजावाद पर भी तंज किया।  

विज्ञापन


राजधानी में रिंग रोड के पास शनिवार को सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भूमि पूजन किया। प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार और राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार और राजू भंडारी समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम शामिल हुए। इसके बाद प्रस्तावित कार्यालय भवन का दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से नड्डा ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय आने वाले 50 सालों की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। भवन निर्माण में मीडिया, सोशल मीडिया, डिजिटल लाइब्रेरी जैसी जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


 नड्डा ने कार्यालय के महत्व को पांच क से जोड़ा। कहा कि क से कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यकारिणी, कोष और कार्यालय से पार्टी चलती है। कार्यालय कार्यकर्ता को संस्कार देता है। जब कार्यालय किसी नेता के घर से चलता है तो पार्टी परिवार की हो जाती है। देश में किसी भी दल को देख लें। पार्टियां परिवार की बन गई हैं। दल भाई बहन को मां बेटे को बचाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह छोटे से परिवार तक सीमित हैं। लेकिन 18 करोड़ सदस्यों की पार्टी भाजपा एक परिवार के रूप में खड़ी है। भाजपा और दूसरे दलों में यही अंतर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नया पार्टी कार्यालय उत्तराखंड की संस्कृति व वास्तुकला से बनाया जाएगा। बलबीर रोड का कार्यालय में स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय बन जाने के बाद उनकी दिक्कतों का समाधान हो जाएगा।  

उन्होंने बताया कि हर जिले में हमारे कार्यालय निर्माण हो रहा है। जिसमें कि कुछ कार्यालयों का निर्माण हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि नया कार्यालय भव्य और दिव्य होगा। कार्यालय कार्यकर्ताओं की सहयोग निधि से तैयार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इसमें कुछ न कुछ योगदान अवश्य देंगे। कार्यक्रम का संचालन अनिल गोयल ने किया। 

कार्यक्रम में दिल्ली से केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशांक, सांसद अजय  टम्टा, अजय भट्ट, अनिल बलूनी ,राष्ट्रीय महामंत्री  अरुण सिंह, कार्यालय मंत्री महेन्द्र पांडेय शामिल हुए। जबकि देहरादून में महामंत्री संगठन अजेय कुमार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद तीरथ रावत, महारानी राज लक्ष्मी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी व कुलदीप कुमार मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य व पार्टी के विधायक, पदाधिकारी दर्जाधारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दिया एक लाख चेक

मुख्यमंत्री ने कार्यालय भवन निर्माण के लिए अपनी ओर से एक लाख रुपये के योगदान का चेक भेंट किया। इस दौरान राज्यमंत्री धन सिंह रावत समेत कुछ अन्य विधायकों ने सहयोग निधि के रूप में संगठन को चेक सौंपे।

उत्तराखंड की भवन निर्माण शैली की पहचान बनेगा कार्यालय: सीएम 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी कार्यालय भवन का निर्माण स्थानीय स्थापत्य कला से किया जाएगा। उनकी सरकार का प्रयास है कि पहाड़ी भवन निर्माण शैली एवं स्थानीय संसाधन का भरपूर उपयोग हो। सरकार ने आवास नीति में यह प्रावधान किया है कि उत्तराखंड की भवन निर्माण शैली से कोई भवन बनाता है तो उसे वर्टिकल एक फ्लोर बनाने की अनुमति दी जाएगी।

स्थानीय शैली में भवन बनाने से लाखों लोग जो इस क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें रोजगार मिलेगा। कोटी बनाल की भवन निर्माण शैली को सीएस मजूमदार ने विश्व की सर्वश्रेष्ठ शैली बताया है। इसी शैली की पार्टी कार्यालय भवन में झलक दिखाई देगी। पार्टी कार्यालय पहाड़ की भवन निर्माण शैली की पहचान बनेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि  भवन में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। भवन का शिल्प और शैली जौनसार बाबर क्षेत्र में बनाए जाने वाले भवनों की तर्ज पर होगी। ढाई मंजिल भवन में 55 कक्ष और चार हाल होंगे। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। तीन एकड़ भूमि पर 200 चौपाया वाहनों के पार्किंग की सुविधा होगी। यह भूमि 2011 में खरीदी गई थी। इसमें डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अहम भूमिका थी।

अमित शाह को सीएम ने किया याद

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को याद किया। उन्होंने कहा कि अमित भाई शाह ने कहा था कि पार्टी का प्रत्येक जिले में आधुनिककार्यालय बनना चाहिए। जो हमारी भविष्य की आवश्यकता के अनुसार हो। आज उनके सपने को साकार करने का कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed