फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News armed miscreants looted public service center in market robbed cash at gunpoint

Dehradun: दिनदहाड़े सरे बाजार सशस्त्र बदमाशों ने जन सेवा केंद्र लूटा, तमंचों के बल पर उड़ाया गल्ला

Tue, 11 Mar 2025 08:45 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Mar 2025 08:45 PM IST
सार

स्थानीय निवासी अरुण पाल जनसेवा केंद्र चलाते हैं। वह मंगलवार शाम करीब चार बजे सीएससी में अकेले बैठे थे। इसी दौरान सीएससी के सामने एक स्कूटर आकर रुका और एक के बाद एक तीन लोग अंदर घुस गए।

विज्ञापन
Dehradun News armed miscreants looted public service center in market robbed cash at gunpoint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के रायपुर क्षेत्र के वाणी विहार में दिनदहाड़े तीन सशस्त्र बदमाशों ने एक जन सेवा केंद्र (सीएससी) में लूट को अंजाम दिया। तमंचों के बल पर बदमाश गल्ले में रखे साढ़े तीन लाख रुपये लूटकर ले गए। स्कूटर पर भागे बदमाशों का सीएससी संचालक ने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश उनके स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस की तीन टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। एसपी देहात-1 जया बलोनी ने बताया कि घटना वाणी विहार में जैन प्लॉट के पास स्थित बाजार में हुई। यहां स्थानीय निवासी अरुण पाल जनसेवा केंद्र चलाते हैं। वह मंगलवार शाम करीब चार बजे सीएससी में अकेले बैठे थे। इसी दौरान सीएससी के सामने एक स्कूटर आकर रुका और एक के बाद एक तीन लोग अंदर घुस गए। इससे पहले कि अरुण पाल कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया और तमंचा दिखाकर गल्ला खोलने के लिए कहा।
विज्ञापन


अरुण पाल ने जैसे ही गल्ला खोला एक बदमाश ने उसमें रखा कैश उठा लिया। इसके बाद स्कूटर से वहां से भागने लगे। अरुण पाल ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार भी वहां इकट्ठा हो गए। इसी बीच अरुण पाल ने अपने स्कूटर से बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। कुछ देर बाद जैसे ही वह उनके बराबर में पहुंचे तो बदमाशों ने उनके स्कूटर को टक्कर मारकर गिरा दिया। पीछे से पहुंचे दुकानदारों ने उन्हें उठाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: स्कूल बस में सवार होकर निकली नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों ने स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप

एसपी देहात ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन बदमाश दिखे हैं। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि उनके साथ कोई बाहर भी था या नहीं। बदमाशों की तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है। आरोपियों के रूट की जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि संचालक के अनुसार कुल कैश साढ़े तीन लाख रुपये था। इसके अलावा वहां पर सभी सामान सुरक्षित है।

मनी ट्रांसफर का काम भी करते हैं अरुणपाल
अरुणपाल इस सीएससी में मनी ट्रांसफर का काम भी करते हैं। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि बदमाशों ने कई दिनों तक रैकी की होगी। ऐसे में उनकी सीएससी में आने वाले लोगों की जानकारी भी ली जा रही है। इनका सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed