फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Air service will start from tomorrow for four cities including Mussoorie, CM will inaugurate it

Uttarakhand: मसूरी समेत चार शहरों के लिए कल से शुरू होगी हवाई सेवा, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Mon, 10 Mar 2025 10:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Mar 2025 10:10 PM IST
सार

Dehradun News: देहरादून से नैनीताल, देहरादून से बागेश्वर, हल्द्वानी से बागेश्वर व जौलीग्रांट से मसूरी के लिए पहली बार सात सीटर हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dehradun News Air service will start from tomorrow for four cities including Mussoorie, CM will inaugurate it
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के चार नये शहरों के लिए मंगलवार से हवाई सेवा शुरू होगी। इसमें देहरादून से नैनीताल, देहरादून से बागेश्वर, हल्द्वानी से बागेश्वर व जौलीग्रांट से मसूरी के लिए हेरिटेज एविएशन के माध्यम से हवाई सेवा संचालित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


उड़ान योजना के तहत प्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत देहरादून से नैनीताल, देहरादून से बागेश्वर, हल्द्वानी से बागेश्वर व जौलीग्रांट से मसूरी के लिए पहली बार सात सीटर हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया जा रहा है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर के बीच सफर आसान होगा।

विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आने वाले दिनों में पहाड़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन


इतना रहेगा किराया

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने देहरादून से नैनीताल का किराया 4500, देहरादून से बागेश्वर के लिए 4000, हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए 3500 रुपये प्रति यात्री तय किया है। वहीं जौलीग्रांट से मसूरी के किराये का एलान हवाई सेवा के शुभारंभ के दौरान ही किया जाएगा।

यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर सचिव सोनिका ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नई हवाई सेवाओं की शुरुआत करेंगे। हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नैनीताल व बागेश्वर का सफर मिनटों में तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed