फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather will change in coming days rainfall expected avalanche warning in Chamoli

Uttarakhand Weather: आने वाले दिनों में पहाड़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी

Mon, 10 Mar 2025 09:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Mar 2025 09:26 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: डीजीआरई चंडीगढ़ ने चमोली को हिमस्खलन के डेंजर लेवल तीन पर रखा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बर्फबारी व हिमस्खलन की जानकारी लेते रहे, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक है तब ही आवागमन करें।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather will change in coming days rainfall expected avalanche warning in Chamoli
हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। 10 मार्च शाम पांच बजे से 11 मार्च शाम पांच बजे तक जिले में हिमस्खलन हो सकता है। इसको देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार डीजीआरई चंडीगढ़ ने चमोली को हिमस्खलन के डेंजर लेवल तीन पर रखा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बर्फबारी व हिमस्खलन की जानकारी लेते रहे, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक है तब ही आवागमन करें। घरों, गोशालाओं की छत पर अधिक बर्फ एकत्रित न होने दें, हिमस्खलन घटित क्षेत्रों में अत्यधिक सावधानी बरतें। 
विज्ञापन


Chardham Yatra 2025: इस बार ग्रीन चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत, प्लास्टिक नहीं होगी यूज, किया जाएगा पौधरोपण
विज्ञापन
विज्ञापन


13 व 14 मार्च को मौसम बिगड़ने के आसार 

पर्वतीय जिलाें में 13 व 14 मार्च को मौसम बिगड़ने के आसार हैं। हालांकि पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने से मैदानी इलाकों के तापमान में कोई खास असर दिखने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 व 14 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि आज (मंगलवार) प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने की वजह से हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को पर्वतीय जिलों में बादल छाए रहे। लेकिन मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दून के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 19 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed