फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Accused of fraud of 68 lakh arrested from Bhopal cheated by giving online class of share trading

Dehradun: 68 लाख की ठगी का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग की ऑनलाइन क्लास देकर लगाई थी चपत

Thu, 02 May 2024 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 May 2024 11:16 PM IST
सार

गत फरवरी में साइबर ठगों ने डीएलरोड निवासी अश्वनी को शेयर मार्केट ट्रेडिंग को लेकर पहले ऑनलाइन क्लास दी। इसके बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश कर लाभ कमाने का लालच देकर कई बार में 68 लाख रुपये ठगे थे।

विज्ञापन
Dehradun News Accused of fraud of 68 lakh arrested from Bhopal cheated by giving online class of share trading
अरेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने 68 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरोह के एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी शेयर मार्केट और स्टॉक ट्रेडिंग की विभिन्न कपंनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करते हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक, गत फरवरी में साइबर ठगों ने डीएलरोड निवासी अश्वनी को शेयर मार्केट ट्रेडिंग को लेकर पहले ऑनलाइन क्लास दी। इसके बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश कर लाभ कमाने का लालच देकर कई बार में 68 लाख रुपये ठगे थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद आरोपी सनमान सिंह निवासी मदर इंडिया कॉलोनी थाना शाहजनाबाद भोपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक पीओएस मशीन, दो मोबाइल फोन, पांच चेकबुक, चार ब्लैंक चेक, दो पासबुक, एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो मुहर और प्रमाणपत्र बरामद किए हैं।
विज्ञापन


Rishikesh: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय और घर पर आयकर का छापा, 12 घंटे दस्तावेज खंगाल दिल्ली लौटी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनी और वेबसाइट बनाकर खुद को विभिन्न शेयर मार्केट, स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी का अधिकारी बताकर ठगी करता था। इसके लिए व्हाट्सएप कॉल या मैसेज कर निवेश कर मोटा लाभ कमाने का लालच दिया जाता है। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी फर्जी वेबसाइट से लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले वेबसाइट की जांच जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed