{"_id":"5fd065c88ebc3e3b884c9484","slug":"dehradun-news-450-case-liquor-missing-investigated-to-stf","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : 450 पेटी शराब गायब होने की जांच एसटीएफ को, तहरीर न लेने वाले इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : 450 पेटी शराब गायब होने की जांच एसटीएफ को, तहरीर न लेने वाले इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के आदेश
Wed, 09 Dec 2020 11:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से शराब की पेटियां गायब होने के मामले में आबकारी विभाग की शिकायत न लेेने वाले इंस्पेक्टर द्वाराहाट को डीजीपी ने सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूरे मामले में एसटीएफ को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, इस मामले में आबकारी संयुक्त आयुक्त बीएस चौहान ने डीजीपी अशोक कुमार को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि टिहरी स्थित बोटलिंग प्लांट से एक ट्रक शराब की 450 पेटियां लेकर हल्द्वानी के लिए चला था। पांच दिसंबर को यह ट्रक अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने लावारिस खड़ा मिला। ट्रक से चालक और शराब की पेटियां गायब थीं।
विज्ञापन
इस मामले स्थानीय आबकारी अधिकारी ने द्वाराहाट इंस्पेक्टर को तहरीर दी। लेकिन, इंस्पेक्टर ने कार्रवाई करना तो दूर तहरीर तक रिसीव नहीं की। इस मामले में डीजीपी ने एसएसपी अल्मोड़ा को इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एसटीएफ की डीआईजी रिदिम अग्रवाल को निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले में अपनी निगरानी में तत्काल प्रभाव से जांच शुरू कराएं।
विज्ञापन
आदेशों की अनदेखी कर रहे कुछ पुलिसकर्मी
डीजीपी अशोक कुमार ने पदभार संभालते ही सख्त हिदायत दी थी कि हर सूरत में शिकायत रिसीव होनी चाहिए। इस पर मुकदमा करना है या नहीं यह जांच कर बताया जाता है, लेकिन फरियादी मायूस नहीं होना चाहिए। डीजीपी ने डीजी कानून व्यवस्था रहते भी वर्ष 2019 में यह सर्कुलर जारी किया था। बावजूद इसके बहुत से पुलिसकर्मी इन आदेशों और सर्कुलर की अनदेखी कर रहे हैं।