Air Service: समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट से चलेंगी 26 फ्लाइट, गोवा के लिए होगी सीधी उड़ान
समर शेड्यूल लागू होने के बाद जम्मू और कोलकाता की फ्लाइट दोबारा शुरू होगी। वहीं गोवा के लिए देहरादून से पहली बार फ्लाइट शुरू की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौलीग्रांट में स्थित देहरादून एयरपोर्ट के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने 26 फ्लाइट संचालित करने की अनुमति दी गई है। देहरादून एयरपोर्ट पर 26 मार्च से लागू समर शेड्यूल में कोलकाता, गोवा और जम्मू को भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा।
Uttarakhand: पूर्णागिरी धाम में बड़ा हादसा, कई लोगों को कुचलता हुआ चला गया वाहन, पांच लोगों की मौत, सात घायल
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए विमानन कंपनियों ने अपनी फ्लाइटों के समय में बदलाव किया है। वहीं नए शहरों को जोड़ते हुए अपनी फ्लाइटों की संख्या बढ़ाई है। इससे प्रदेश के पर्यटन और तीर्थाटन में भी वृद्धि होगी। नए समर शेड्यूल में कोलकाता और जम्मू की फ्लाइट को फिर से शुरू किया जा रहा है। वहीं गोवा के लिए पहली बार देहरादून एयरपोर्ट से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जा रही है।
आगामी दिनों में रिजनल कनेक्टिविटी के तरह देहरादून एयरपोर्ट से पंतनगर व पिथौरागढ़ की बंद पड़ी फ्लाइटों के भी दोबारा शुरू होने की संभावनाएं हैं। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि कोलकाता और जम्मू के लिए बंद पड़ी फ्लाइटों को 26 मार्च से फिर से शुरू किया जा रहा है। वहीं गोवा के लिए भी 25 मार्च से नई फ्लाइट को शुरू किया जा रहा है।
नए समर शेड्यूल में इन शहरों की हैं फ्लाइटें
एयरपोर्ट के लिए जारी नए समर शेड्यूल में विमानन कंपनी इंडिगो की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली की चार, अहमदाबाद की एक, प्रयागराज दो, हैदराबाद दो, पुणे एक, जयपुर दो, कोलकाता एक, लखनऊ एक, बंगलुरू एक, मुंबई एक और गोवा की एक फ्लाइट शामिल है। नए समर शेड्यूल में इंडिगो की कुल 17 फ्लाइट शामिल हैं। अकासा एयर की देहरादून एयरपोर्ट पर बंगलुरू और हैदराबाद को एक-एक फ्लाइट कुल दो, एलाइंस एयर की दिल्ली की दो, प्रयागराज की एक, लखनऊ की एक, जम्मू की एक कुल पांच फ्लाइटें हैं। विस्तारा की दिल्ली और मुंबई की एक-एक फ्लाइट कुल दो, और गो फर्स्ट की कुल एक मुंबई की फ्लाइट शामिल है।