फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 13 years ago also a big robbery Held during festive season in dehradun

Dehradun: त्योहारी सीजन में 13 साल पहले भी हुई थी बड़ी डकैती, यूपी के बदमाशों ने उड़ाई थी पुलिस की नींद

Fri, 10 Nov 2023 12:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Nov 2023 12:44 PM IST
सार

Dehradun Crime News: पुलिस चाहे जितनी सुरक्षा व्यवस्था का दावा करे लेकिन बदमाश हर बार एक नई रणनीति और तैयारियों के साथ पुलिस को चुनौती देते हैं। वर्ष 2020 में कारोबारी ईश्वरन के यहां करोड़ों की डकैती हुई थी।

विज्ञापन
Dehradun News 13 years ago also a big robbery Held during festive season in dehradun
देहरादून में डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में शहर में 13 साल बाद कोई बड़ी वारदात हुई है। तीन नवंबर 2010 को धनतेरस की रात में विशाल मेगा मार्ट में हुई डकैती से भी यह कहीं बड़ी वारदात है। उस वक्त हुई वारदात में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े बदमाशों जितेंद्र काला और अमित भूरा का नाम सामने आया था। इससे पहले देहरादून में 2020 में हुई दो डकैती की घटनाओं ने भी लंबे समय तक पुलिस की नींद हराम की थी। हालांकि, देखने वाली बात यह है कि देहरादून पुलिस इस ताजा घटना पर कब तक पार पाती है।

विज्ञापन


पुलिस चाहे जितनी सुरक्षा व्यवस्था का दावा करे लेकिन बदमाश हर बार एक नई रणनीति और तैयारियों के साथ पुलिस को चुनौती देते हैं। वर्ष 2020 में कारोबारी ईश्वरन के यहां करोड़ों की डकैती हुई थी। सशस्त्र बदमाशों ने वहां से बेशकीमती सामान और नकदी चोरी की थी। पुलिस ने इन बदमाशों को गिरफ्तार किया तो पता चला कि इस घटना से एक सप्ताह पहले ही उन्होंने आरटीओ में तैनात एक अधिकारी के यहां डकैती डाली थी। उसमें भी एक करोड़ रुपये से अधिक का कैश बदमाश लेकर गए थे। लेकिन, उस घटना की कहीं रिपोर्ट नहीं हुई। पुलिस की पहल पर ही आरटीओ के अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


VIDEO : देखिए, देहरादून के रिलायंस शोरूम से कैसे 25 मिनट में सारा खजाना उड़ाकर ले गए डकैत

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से कुछ समय पहले ही प्रेमनगर में कुख्यात करन शिवपुरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ज्वैलर को गोली मारकर लाखों के जेवर और नकदी लूट ली थी। कई महीनों की मशक्कत के बाद शिवपुरी को गोवा से पकड़ा जा सका था। इसके साथ ही एक बड़ी चुनौती 2018 में भी पुलिस को मिली थी। उस वक्त राजपुर रोड स्थित गोल्ड लोन कंपनी आईआईएफआर में डकैती डाली गई थी। गनीमत रही कि बदमाश वहां से सिर्फ एक ही गोल्ड चेन ही ले जा पाए थे। करोड़ों का सोना स्ट्रांग रूम में रखा हुआ था, जिसका सिक्योरिटी कोड मैनेजर ने नहीं बताया था। इस डकैती को अंजाम देने वाले बदमाश हरिद्वार में पकड़े गए थे।

खाली थी सड़क तो हरिद्वार की ओर निकल गए बदमाश
राजपुर रोड पर फोर्स का कम होने का पूरा फायदा बदमाशों ने उठाया। उस वक्त राष्ट्रपति का पुलिस लाइन में कार्यक्रम चल रहा था। राजपुर रोड से बहल चौक और ईसी रोड की ओर ट्रैफिक बेहद कम था। इस बात का फायदा बदमाशों ने उठाया और अपनी तेज रफ्तार बाइक से इसी मार्ग से होते हुए निकल गए। सीमाएं बाद में सील हुईं मगर बदमाश इससे बहुत आगे निकल गए। बताया जा रहा है कि बदमाश हरिद्वार की तरफ ही भागे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed