फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun nagar nigam online.

अब घर बैठे लें नगर निगम की सेवाएं

Thu, 04 Feb 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Feb 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
dehradun nagar nigam online.

हाउस टैक्स जमा करने, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने से लेकर सफाई व्यवस्था संबंधी कोई भी शिकायत के लिए अब नगर निगम दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


अपने स्मार्ट फोन पर एक क्लिक कीजिए और घंटों का काम मिनटों में हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम का एप्लीकेशन स्मार्ट फोन में डाउनलोड करना होगा। बुधवार को इस एप्लीकेशन को मेयर विनोद चमोली ने नगर निगम में लांच किया। एंड्रॉएड स्मार्ट फोन धारक इसे शुक्रवार से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


डीएमसी (देहरादून म्यूनिसिपल कार्पोरेशन) के नाम से नगर निगम ने एक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है। बुधवार को इस एप्लीकेशन के लांचिंग के दौरान मेयर विनोद चमोली ने कहा कि  उत्तराखंड के नगर निगमों में से यह पहला नगर निगम है जहां इस तरह की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एप्लीकेशन को सभी लोग अपने फोन में डाउनलोड करें इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। आने वाले समय में नगर निगम के जो भी कार्य होंगे वह सभी ऑनलाइन होंगे। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मेयर ने कहा कि मार्च तक सभी अस्पतालों को नगर निगम से लिंक कर दिया जाएगा।

इसके बाद जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र आन लाइन बनने शुरू हो जाएंगे। अप्रैल से हाउस टैक्स भी आन लाइन जमा किया जा सकता है।

ये मिलेंगी सुविधाएं
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण के लिए कर सकेंगे आवेदन। हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। इमरजेंसी किट जैसे फ्लैश लाइट, अलार्म और पुलिस नंबर उपलब्ध रहेगा। स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था व अन्य शिकायत दर्ज करा सकेंगे। अस्पतालों, होटलों और स्कूलों की लिस्ट मौजूद रहेगी। शॉपिंग मॉल और पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड
एंड्रॉएड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित स्मार्ट फोन से गूगल प्ले स्टोर से डीएमसी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। फिर लॉग-इन ऑप्शन आएगा। लॉग इन करने पर एक पेज खुलेगा, जहां कई विकल्प दिए होंगे।


अपने आवश्यकतानुसार उस पर क्लिक करके काम कर सकते हैं। नगर निगम इस एप्लीकेशन पर काम कर रहा है। शुक्रवार से यह पूरी तरह से काम करने लगेगा। एक बात और एप्पल और विंडो फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह सुविधा नहीं है। इसके लिए उन्हें कुछ और दिन इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed