{"_id":"5af44e024f1c1be2798b8b06","slug":"dehradun-nagar-nigam-cleaning-personnel-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम सफाई कर्मियों का आंदोलन उग्र, गाड़ियों की निकाली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम सफाई कर्मियों का आंदोलन उग्र, गाड़ियों की निकाली हवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 May 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
dehradun nagar nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता समितियों के कर्मचारियों को सविंदा में ना करने से गुस्साएं सफाई कर्मचारी उग्र आंदोलन को उतारू हो गए हैं। गुस्साए कर्मियों ने शहर की कूड़े की गाड़ियों की हवा निकाली दी। जिससे कूड़े की गाड़ियां नगर निगम में ही खड़ी रही। उधर बृहस्पतिवार को डीएम के साथ कर्मियों की वार्ता फिर विफल होने से सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इसके चलते कर्मचारी शुक्रवार को सचिवालय कूच करेंगे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की चौथे दिन भी जारी हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था वैसे ही चरमराई रही। जिससे इलाकों में रहने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। डीएम ने कहा कि आगामी 20 मई को विभाग के मंत्री से उनकी वार्ता करा दी जाएगी। लेकिन लिखित में न देने के कारण वार्ता विफल रही।
विज्ञापन
बता दें कि संविदा पदों पर समायोजन की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के महामंत्री धीरज भारती ने कहा कि शुक्रवार को सफाई कर्मचारी सचिवालय कूच करेंगे। प्रदर्शन में राजेश कुमार, संजय काला, रवि कुमार, सुंदरलाल, ओमप्रकाश, हरिओम, पंकज, बबली, छाया, विशाल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
गाड़ियों के टायरों की निकली हवा
मांग पूरी न होने से गुस्साएं कर्मचारियों ने कूड़ा उठान में लगी गाड़ियों के टायरों की हवा निकाल दी। इसके कारण कुछ गाड़ी शहर में कूड़ा नहीं उठा सकी और शहर में चारों ओर कूड़े का ढेर लगा रहा। वहीं कुछ इलाकों में डस्टबिन के आगे कूड़े का ढेर देखने को मिला। कर्मचारियों ने कहा कि अगर शुक्रवार को कूड़े की गाड़ियां सड़कों पर दिखी तो उनकी भी हवा निकाल दी जाएगी।