{"_id":"628336ebee40df52eb67dcde","slug":"dehradun-murder-case-two-nephews-killed-a-young-man-in-a-family-rivalry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सामने आया चौंकाने वाला सच, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सामने आया चौंकाने वाला सच, पुलिस भी हैरान
Tue, 17 May 2022 11:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 May 2022 11:17 AM IST
सार
देहरादून में एक शख्स की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने उसके दो भांजों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पारिवारिक रंजिश में मामा को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में पारिवारिक रंजिश के चलते भांजों ने सगे मामा को मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक के दोनों भांजों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को शहर कोतवाली के खुड़बुड़ा क्षेत्र में एक युवक के आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला संदिग्ध लगा। पता चला कि युवक के गले में चुन्नी का फंदा था और वह एक पाइप से बंधा था। कलाइयों पर कट के निशान थे।
गले पर भी फंदे के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि अमित नाम का युवक अपनी बड़ी बहन के घर में रहता था। वहां उसके भांजे गौरव और राहुल भी रहते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि युवक कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन
ऐसे में उसकी कलाइयों पर पुराने कट के निशान भी थे। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही थी। शव का पोस्टमार्टम कराया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि युवक को गला दबाकर मारा गया है। उसकी कलाइयों पर कट के निशान मौत के बाद के हैं। कट से उसकी मृत्यु नहीं हुई है। मौके पर खून भी ज्यादा नहीं था। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक के दोनों भांजों को हिरासत में ले लिया।

आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पता चला कि यहां कोई आता-जाता नहीं है। दोनों युवकों से पूछताछ हुई उन्होंने अपने मामा की हत्या की बात कुबूल की। उन्होंने पुलिस को बताया कि मामा के साथ उनका विवाद चल रहा था।
वह काफी दिनों से बहुत ज्यादा शराब पी रहा था। बार-बार उन्हें आत्महत्या कर फंसाने की धमकियां दे रहा था। उन्होंने रविवार को उसकी हत्या की योजना बनाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की दूसरी बहन की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
शराब पिलाई और गला घोंट दिया
आरोपी भांजों ने मामा के बारे में पुलिस को कई जानकारी दीं। बताया कि एक-दो बार उसने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। जब वह परेशान हो गए तो रविवार शाम को उसे शराब पीने के लिए बुलाया। उसे काफी शराब पिलाई और फिर गला घोंट दिया। फिर चुन्नी का फंदा बनाकर पाइप से बांध दिया गया। हाथों की कलाई पर कट के निशान भी बनाए गए ताकि यह आत्महत्या लगे।