फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: MP Bansal questions Rahul Gandhi's silence, says Congress has stooped to insulting the departed

देहरादून: सांसद बंसल ने उठाए सवाल, कहा- कांग्रेस नफरत फैला रही, दिवंगत आत्माओं के अपमान पर उतरी

Mon, 05 Oct 2026 11:41 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 05 Oct 2026 11:41 PM IST
सार

बंसल ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति अब दिवंगत परिजनों और सनातन आस्थाओं को निशाना बना रही है।

विज्ञापन
Dehradun: MP Bansal questions Rahul Gandhi's silence, says Congress has stooped to insulting the departed
सांसद नरेश बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने कांग्रेस पर सनातनी परंपराओं और दिवंगत आत्माओं के अपमान की राजनीति करने का आरोप लगाया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पितृ श्राद्ध तर्पण का उपहास किया। यह नैतिक पतन की पराकाष्ठा है।

विज्ञापन


बंसल ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति अब दिवंगत परिजनों और सनातन आस्थाओं को निशाना बना रही है। कांग्रेस नेताओं ने जनरल बिपिन रावत को सड़क का गुंडा कहा था। उन्होंने मोहब्बत की दुकान चलाने के दावे पर सवाल उठाए, क्योंकि कांग्रेस नफरत फैला रही है। बंसल ने कोटद्वार में मौहम्मद दीपक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस की चुप्पी पर भी प्रश्न किया। कहा कि राहुल गांधी ने मौहम्मद दीपक से मुलाकात की थी, पर पीड़ित हिंदू व्यापारी से नहीं मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संवेदनशीलता व्यक्ति देखकर बदलती है।
विज्ञापन


UK Big News: सैलजा ने रोकी हरदा की राह, पहली बार आदि कैलाश में जाम और बेकाबू बस का कहर, पढ़ें बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए

बंसल ने भारत के वीर कैप्टन स्मिथ मच्छार के सम्मान में राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। जबकि कांग्रेस नेता फिलीस्तीन और गाजा जैसे मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अजीत डोभाल के लिए अपमानजनक शब्दों के प्रयोग पर भी आपत्ति जताई। भाजपा की राजनीति सेवा, सुशासन, विकास और महिला सशक्तीकरण पर आधारित है। भाजपा मानती है कि राजनीतिक संघर्ष मुद्दों पर हो, व्यक्तिगत हमलों पर नहीं, और लोकतांत्रिक बहस मर्यादा के साथ हो। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता दीप्ति रावत भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed