{"_id":"5e06f93d8ebc3e87d87ebd39","slug":"dehradun-mdda-will-give-discounts-on-buying-flats","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 तक फ्लैट खरीदने पर एमडीडीए देगा छूट, एचआईजी के 192 व एमआईजी के 38 फ्लैट हैं खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 तक फ्लैट खरीदने पर एमडीडीए देगा छूट, एचआईजी के 192 व एमआईजी के 38 फ्लैट हैं खाली
Sun, 29 Dec 2019 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:30 AM IST
सार
- आईएसबीटी आवासीय परियोजना में एचआईजी के 192 व एमआईजी के 38 फ्लैट हैं खाली
- एचआईजी में एक लाख व एमआईजी फ्लैट पर 75 हजार की छूट देने का ऐलान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की आईएसबीटी आवासीय योजना में फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो जल्दी करें। 31 दिसंबर तक एचआईजी और एमआईजी फ्लैट पर एक लाख व 75 हजार की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
एमडीडीए ने आईएसबीटी नगर आवासीय योजना के तहत 338 एचआईजी तथा 144 एमआईजी फ्लैट बनाए हैं। एमडीडीए अधिकारियों के मुताबिक 192 एचआई तथा 38 एमआईजी फ्लैट खाली हैं। जिन पर 31 दिसंबर तक छूट देने का निर्णय लिया गया है। एचआईजी फ्लैट की कीमत करीब 71 लाख रुपये है।
विज्ञापन
एमआईजी फ्लैट की कीमत करीब 49 लाख रुपये रखी गई है। एक जनवरी से फ्लैटों पर दी जा रही छूट को खत्म कर दिया जाएगा। फ्लैट कीमत की 10 प्रतिशत धनराशि को एमडीडीए में आरक्षण राशि के रूप में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
एमडीडीए की ओर से आईएसबीटी आवासीय परियोजना के एचआईजी और एमआईजी फ्लैटों पर छूट दी गई है। यह छूट 31 दिसंबर तक के लिए दी जा रही है। इसके बाद फ्लैट पर दी जाने वाली छूट को खत्म कर दिया जाएगा।
-डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए