फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Man shoots brother with licensed pistol.

Dehradun: प्रधान पति ने लाइसेंसी पिस्टल से भाई को गोली मारी, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार; पुलिस तलाश में

Fri, 17 Jul 2026 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2026 01:34 AM IST
सार

गोली लगने से घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Dehradun: Man shoots brother with licensed pistol.
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में बृहस्पतिवार देर रात को आपसी विवाद के दौरान प्रधान पति ने अपने सगे भाई को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने से घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाजुहेड़ी गांव में प्रधान पति किशोर सैनी और उसके भाइयों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से भाई राजेश उर्फ राजू सैनी (50) पर गोली चला दी। 
विज्ञापन


गोली लगने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर सीओ  सुमित पांडेय और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घायल को उपचार के लिए रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed