{"_id":"5bc17e41bdec22693c102770","slug":"dehradun-lieutenant-priya-in-indian-army-adventure-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के साहसिक अभियान में देहरादून की लेफ्टिनेंट प्रिया शामिल ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सेना के साहसिक अभियान में देहरादून की लेफ्टिनेंट प्रिया शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट प्रिया सेमवाल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना की ओर से शुरू किए जा रहे आर्मी सेलिंग एक्सपीडिशन के 50 सदस्यीय दल में देहरादून की लेफ्टिनेंट प्रिया सेमवाल भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
अभियान के दौरान दल हल्दिया पश्चिम बंगाल से पोरबंदर गुजरात तक करीब 3500 नॉटिकल मील की दूरी तय करेगा। दल में लेफ्टिनेंट प्रिया समेत पांच महिला अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन
18 अक्तूबर से शुरू होने वाले अभियान में कुल 25 सैन्य अफसर शामिल होंगे। प्रिया ने बताया कि अभियान दल जल प्रदूषण और पानी की गंदगी के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही कई स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान में दो माह से अधिक का समय भी लग सकता है। सेना इस अभियान को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल कराने का प्रयास भी करेगी।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट प्रिया सेमवाल
देहरादून के धोरण गांव निवासी प्रिया की ससुराल गढ़ी कैंट में है। 20 जून 2012 को अरुणाचल प्रदेश में सेना के ऑपरेशन ऑर्किड के दौरान उनके पति नायक अमित शर्मा शहीद हो गए थे। पति की मौत के बाद हौसला दिखाते हुए प्रिया ने सेना में जाने का फैसला लिया। 15 मार्च 2014 को प्रिया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई से बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हुईं।