फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Lawsuit on Former Cm Harish rawat and 200 Congress leaders and Workers

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 200 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज 

Mon, 27 Jul 2020 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Jul 2020 08:52 PM IST
सार

  • राजभवन कूच के दौरान सड़क जाम करने का आरोप 
  • राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर राजभवन कूच करने जा रहे थे नेता 

विज्ञापन
Dehradun: Lawsuit on Former Cm Harish rawat and 200 Congress leaders and Workers
धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में राजभवन कूच के दौरान सड़क जाम करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के करीब 200 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इनमें से कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की। पुलिस के अनुसार, इनके पास प्रदर्शन की कोई अनुमति भी नहीं थी। 

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के विरोध में सोमवार को कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में नेता व कार्यकर्ता राजभवन कूच को निकले थे। इस जुलूस को पुलिस ने हाथीबड़कला बैरियर पर रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन



नेताओं से प्रशासन की अनुमति मांगी गई तो उनके पास अनुमति नहीं थी। पुलिस के अनुसार, इन सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए नारेबाजी की। साथ ही पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

45 मिनट तक सार्वजनिक मार्ग पर जाम लगाए रखा

मामला इतना बढ़ गया कि भीड़ ने बैरियर पर चढ़ने का प्रयास किया और लगभग 45 मिनट तक सार्वजनिक मार्ग पर जाम लगाए रखा। इस दौरान वहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंच गए। इन दोनों नेताओं ने भी सड़क पर बैठकर नारेबाजी की।

इस मामले में इन सभी नेताओं के खिलाफ डालनवाला थाने में बिना अनुमति जुलूस निकालने, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल से धक्कामुक्की करने, सड़क जाम करने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये हैं आरोपी 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, विजय सारस्वत, पीके अग्रवाल, आशा मनोरमा डोबरियाल, गौरव चौधरी, अजय सिंह, राजकुमार(पूर्व विधायक), संजय किशोर, हेमा पुरोहित, गोदावरी थापली, श्याम सिंह चाैहान व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed