फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun latest news: Rojgar mela will held on 25th November, six companies doing direct Recruitment

देहरादून: युवा हो जाएं तैयार, यहां छह कंपनियों में सीधे इंटरव्यू से होगी भर्तियां, ये दस्तावेज हैं जरूरी

Fri, 20 Nov 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Nov 2020 02:00 AM IST
सार

  • 25 को लगेगा पहला रोजगार मेला
  • छह कंपनियां 215 पदों के लिए लेंगी इंटरव्यू
  • देहरादून जिले के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

विज्ञापन
Dehradun latest news: Rojgar mela will held on 25th November, six companies doing direct Recruitment
साक्षात्कार - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

लॉकडाउन के बाद देहरादून सेवायोजन विभाग 25 नवंबर को पहला रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है। मेले में छह कंपनियां 215 पदों के लिए इंटरव्यू लेंगी। कोविड-19 को देखते हुए भीड़ को सीमित करने के लिए इस बार सिर्फ देहरादून जिले के अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 20, 21 व 23 नवंबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक किसी भी समय रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इंटरव्यू 25 तारीख को सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजगार मेले को सूक्ष्म रूप दिया गया है। गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई पदों के लिए बी.फार्मा, एमएससी (रसायन), डी.फार्मा, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा (मेकेनिकल) जरूरी है। इसके अलावा कई ड्राइविंग जॉब भी है। वेतन 8000 रुपये से लेकर 30000 रुपये तक निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज हैं जरूरी
सेवायोजन कार्यालय का रजिस्ट्रेशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ, शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed