फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Jhande ji hoisted 2023 in Darbar Sahib today

Dehradun Jhanda JI Mela: जयकारों के साथ हुआ श्री झंडे जी का आरोहण, हजारों श्रद्धालु बने पावन पल के साक्षी

Sun, 12 Mar 2023 05:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Mar 2023 05:02 PM IST
सार

इस बार श्री झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका पंजाब के परिवार को मिला। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए संसार सिंह ने 30 साल पहले श्री झंडेजी पर गिलाफ चढ़ाने की मन्नत मांगी थी।

विज्ञापन
Dehradun Jhande ji hoisted 2023 in Darbar Sahib today
झंडे जी का आरोहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के दरबार साहिब में आज रविवार को ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण हुआ। सुबह सात बजे से पुराने झंडेजी को उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में श्री झंडेजी की आरोहण प्रक्रिया चली। जिसके बाद शाम 4 बजकर 10 मिनट पर झंडे जी का आरोहण हुआ। इस दौरान पूरा दरबार साहिब संगत के जय जयकार से गूंज उठा। 

विज्ञापन


पंजाब के संसार सिंह ने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ
इस बार श्री झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका पंजाब के परिवार को मिला। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए संसार सिंह ने 30 साल पहले श्री झंडेजी पर गिलाफ चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। संसार सिंह इस समय अपनी बेटी के पास अमेरिका में हैं। उन्हें जब पता चला कि इस बार गिलाफ चढ़ाने के लिए उनके परिवार का नंबर आया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अमेरिका से ही झंडे जी के आरोहण का लाइव प्रसारण देखा।

विज्ञापन

14 मार्च को निकाली जाएगी नगर परिक्रमा
महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। नगर परिक्रमा सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी। इसमें 25 हजार से अधिक संगतें शामिल होंगी। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चैकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बांबे बाग पहुंचेगी। इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न होगी।

शिविर में 151 यूनिट रक्त एकत्र
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक और महाकाल सेवा समिति के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 151 यूनिट रक्तदान हुआ। संगतों और श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों, क्षेत्रवासियों ने शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि समिति का यह 13वां सफल रक्तदान शिविर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed