फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Jhanda JI Mela 2024 common stove of darbar Sahib has been burning continuously for 348 years

Jhanda JI: 348 साल से लगातार जल रहा दरबार साहिब का साझा चूल्हा, हजारों श्रद्धालु रोजाना करते हैं भोजन

Sat, 30 Mar 2024 11:48 AM IST
अलका त्यागी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून
वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Mar 2024 11:48 AM IST
सार

Dehradun Jhanda JI Mela 2024: सिखों के सातवें गुरु हरराय महाराज के पुत्र श्रीगुरुरामराय महाराज सन् 1667 में दून आए थे। उसी वर्ष उन्होंने श्रीदरबार साहिब की स्थापना की।

विज्ञापन
Dehradun Jhanda JI Mela 2024 common stove of darbar Sahib has been burning continuously for 348 years
दरबार साहिब का चूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीदरबार साहिब में 348 साल से लगातार साझा चूल्हा जल रहा है। इसकी आंच में पके भोजन को एक ही छत के नीचे कई श्रद्धालु रोजाना भोजन करते हैं। साझा चूल्हे की स्थापना श्रीगुरुरामराय महाराज ने सन् 1676 में की थी।

विज्ञापन


सिखों के सातवें गुरु हरराय महाराज के पुत्र श्रीगुरुरामराय महाराज सन् 1667 में दून आए थे। उसी वर्ष उन्होंने श्रीदरबार साहिब की स्थापना की। माना जाता है कि उस समय दून छोटा-सा गांव था तो मेले में आने वाले भक्तों के लिए यहां खाने की बड़ी समस्या रहती थी। इसे देखते हुए सन् 1676 में श्रीगुरुरामराय महाराज ने दरबार साहिब के आंगन में साझा चूल्हे की स्थापना कर दी।
विज्ञापन


Jhande JI Mela: झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीगुरुरामराय ने तय किया कि श्रीदरबार साहिब की चौखट पर आए किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। सन् 1676 से लेकर आज तक श्रीदरबार साहिब में पहुंचे हर व्यक्ति को भोजन मिलता आ रहा है। होली के पांचवें दिन चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को श्रीगुरुरामराय महाराज का जन्मदिन और उनका दून में आगमन भी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed