फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Jhanda ji mela 2020: Arohan in araiyawala

देहरादून: संगत के आने का सिलसिला शुरू, अराईयांवाला में हुआ झंडे जी का आरोहण

Fri, 06 Mar 2020 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Mar 2020 10:11 PM IST
सार

  • श्री दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास के नेतृत्व में संगतों का दल पहुंचा अराईयांवाला
  • परंपरानुसार पूजा-अर्चना के बाद किया आरोहण, संगतों ने लगाए जयकारे

विज्ञापन
Dehradun Jhanda ji mela 2020: Arohan in araiyawala
अराईयांवाला में झंडे जी का आरोहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के अराईयांवाला (हरियाणा) में शुक्रवार को श्री झंडा जी का आरोहण किया गया। श्री दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज की मौजूदगी में श्री झंडा जी की पूजा-अर्चना की गई। आरोहण के समय संगतों ने खूब जयकारे लगाए। इसी के साथ संगतों के देहरादून पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


 सुबह श्री दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में संगतों का एक दल अराईयांवाला रवाना हुआ। दोपहर को वहां पहुंचकर महंत देवेंद्र दास की उपस्थिति में संगतों ने सम्मानपूर्वक झंडा जी को उतारा और दूध, दही, घी, गंगा जल और पंचगव्य से श्री झंडा जी को स्नान कराया। संगतों ने 60 फीट ऊंचे श्री झंडा जी को चढ़ाया। संगतें श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारे लगाते रहीं, जिससे ऊर्जा का संचार होता रहा। संगतों के लिए लंगर प्रसाद का आयोजन भी हुआ। 
विज्ञापन


आज से पहुंचेंगी संगतें
शनिवार को संगतें एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में पहुंचेंगी, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। आठ मार्च को पैदल संगतें देहरादून में प्रवेश करेंगी। परंपरा के अनुसार, श्री दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से कांवली गांव में संगतों का स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे कार्यक्रम
- 8 मार्च: पैदल संगतें दर्शनी गेट से श्री दरबार साहिब पहुंचेंगी। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में संगतों का स्वागत किया जाएगा। 
- 10 मार्च: देश-विदेश की संगतों का श्री दरबार साहिब में पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। 
- 11 मार्च: श्री झंडा जी के नए ध्वज दंड को लेकर एसजीआरआर इंटर कॉलेज मोथरोवाला से संगतें सम्मान के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचेंगी। 
- 13 मार्च: श्री झंडा जी का आरोहण किया जाएगा और झंडा मेले का शुभारंभ होगा।

श्री दरबार साहिब में बनेगा मेला अस्पताल

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देहरादून में होने वाले ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेले में भी एहतियातन कई सावधानियां बरती जा रही हैं। मेले में देश-विदेश से लाखों की संख्या में संगतों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए श्री दरबार साहिब में मेला अस्पताल भी बनाया जाएगा। 


यहां डॉक्टरों की विशेष टीमें तैनात रहेंगी। यह टीमें 24 घंटे सेवाएं देंगी। संगतों को जागरूक करने के लिए आवश्यक गाइडलाइन जारी की जा रही है। महंत इन्दिरेश अस्पताल के जन संपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

 

लेकिन, लोगों को जागरूक रहने व सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके लिए संगतों को जागरूक किया जाएगा। कई आवश्यक सलाह दी जा रही है, जिससे बचाव किया जा सकता है। मेले में हर बार मेला अस्पताल बनाया जाता है, लेकिन इस बार विशेष प्रबंधन किए जाएंगे। अस्पताल में एक्सपर्ट्स की विशेष टीमें शामिल रहेंगी। संगतों की स्वास्थ्य जांच की जाएंगी।

बचाव के उपाए
मास्क का प्रयोग करें।
खांसी-जुकाम होने पर स्वास्थ्य जांच।
बीमार लोगों से दूर रहें।
लगातार सेनेटाइजर से हाथ धोते रहें।
आंख, मुंह व नाक पर बार-बार हाथ न लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed