फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun jewelers firing and loot case: police gone to western UP and Delhi for accused Search

पटेलनगर लूटकांड: बदमाशों को लेकर लगे अहम सुराग, तलाश में पश्चिमी यूपी और दिल्ली रवाना हुई पुलिस

Fri, 25 Sep 2020 11:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Sep 2020 11:54 PM IST
सार

  • कुल आठ टीमें जुटी हैं मामले के खुलासे के लिए

विज्ञापन
Dehradun jewelers firing and loot case: police gone to  western UP and Delhi for accused Search
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून के पटेलनगर लूटकांड में पुलिस को बदमाशों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। इसी आधार पर पुलिस की तीन टीमों को दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में में भेजा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार रात पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर से लूट हुई थी। बदमाशों ने ज्वेलर के पैर में गोली मारकर उसके पास से ज्वेलरी भरा बैग लूट लिया था। बैग में लगभग 90 ग्राम सोना और 40 हजार रुपये थे।
विज्ञापन


पुलिस ने अब तक करीब 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसके अलावा ज्वेलर के संपर्क में आए लोगों से भी पूछताछ की गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कच्चा माल सप्लाई करने वाले कारोबारियों से भी पूछताछ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस को लूट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के गैंग का हाथ होने का अंदेशा है। पुलिस कप्तान ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस की आठ टीमें जुटी हुई हैं। इनमें से तीन टीमों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग अलग स्थानों के लिए रवाना किया गया है। इधर, पुलिस की संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed