Dehradun ISBT Case: पांचों आरोपियों की जेल में कराई गई शिनाख्त परेड, पीड़िता को लेकर जेल पहुंची पुलिस
आईएसबीटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस पीड़िता को लेकर जेल पहुंची थी। अब जल्द ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।
विस्तार
आईएसबीटी पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों की सुद्धोवाला जेल में शिनाख्त परेड कराई गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस पीड़िता को लेकर जेल पहुंची थी। अब जल्द ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।
गौरतलब है कि गत 12 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन की अनुबंधित बस का चालक धर्मेंद्र एक किशोरी को दिल्ली से देहरादून आईएसबीटी लेकर आया था। यहां उसने परिसर में बस खड़ी की और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। धर्मेंद्र ने अपने चार और साथियों को वहां बुलाया। उन्होंने भी बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया।
पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर भी पूछताछ की गई
बाल कल्याण समिति की शिकायत पर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से बहुत से साक्ष्य एकत्र किए। आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर भी पूछताछ की गई।
ये भी पढ़ें..Uttarkashi: पल-पल सताता डर...वरुणावत में भूस्खलन, अचानक गिर रहे बोल्डर, बस्ती तक पहुंचने का खतरा बरकरार
इस दौरान उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कंबल भी बरामद कर लिया। पिछले दिनों आरोपियों के रक्त के नमूने भी डीएनए मिलान के लिए एकत्र किए गए। इस बीच पुलिस की ओर से शिनाख्त परेड के लिए भी कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया था। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को आरोपियों की जेल में शिनाख्त परेड कराई गई।