{"_id":"694eb8c3e85b2ea89e072cf8","slug":"dehradun-international-airport-proposal-sent-to-indian-development-authority-headquarters-in-delhi-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बैठक में हुआ मंथन, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का प्रस्ताव भारतीय विकास प्राधिकरण मुख्यालय दिल्ली भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बैठक में हुआ मंथन, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का प्रस्ताव भारतीय विकास प्राधिकरण मुख्यालय दिल्ली भेजा
Fri, 26 Dec 2025 10:05 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:05 PM IST
सार
एयरपोर्ट को नेपाल के लिए उड़ानें ऑपरेट करने का प्रस्ताव मिला है, जिसे भाविप्रा मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर बैठक का शुभारंभ करते पदाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से भारतीय विकास प्राधिकरण (भाविप्रा) मुख्यालय दिल्ली भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही देहरादून से सबसे पहले काठमांडू के लिए फ्लाइट शुरू होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति के अध्यक्ष सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने एयरपोर्ट के अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया। बताया गया कि सलाहकार समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने के लिए कहा गया था। टर्मिनल में मामूली बदलाव, कस्टम, इमिग्रेशन काउंटर आदि स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जा सकती हैं।
विज्ञापन
SIR: अगर बीएलओ से करा ली मैपिंग तो एसआईआर में नहीं देना होगा कोई दस्तावेज, पढ़ें जरूरी जानकारी
विज्ञापन
एयरपोर्ट को नेपाल के लिए उड़ानें ऑपरेट करने का प्रस्ताव मिला है, जिसे भाविप्रा मुख्यालय भेजा गया है। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए रनवे को करीब 650 मीटर और बढ़ाना है। विमानों को आपात स्थिति में आइसोलेशन लिए 140 एकड़ भूमि की जरूरत है।
समिति अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए जो वन भूमि चिह्नित की गई थी, उस पर जनहित याचिका के कारण मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बैठक में उप महाप्रबंधक नितिन कादियान, उमेश कुमार, केएस पंवार, ईश्वर रौथाण, डॉ. आचार्य यतिंद्र कुमार कटारिया, शोभित गोयल, मनीष नेगी, विमल कुमार थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन