{"_id":"680d7fec8c1ee290a606c535","slug":"dehradun-if-the-roadways-bus-is-stopped-at-dhawas-arbitrarily-the-driver-conductor-will-be-fined-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun : मनमानी से ढावों पर रोडवेज बस रोकी तो ड्राइवर-कंडक्टर पर लगेगा जुर्माना, होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun : मनमानी से ढावों पर रोडवेज बस रोकी तो ड्राइवर-कंडक्टर पर लगेगा जुर्माना, होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
Sun, 27 Apr 2025 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Apr 2025 06:23 AM IST
सार
परिवहन निगम प्रबंधन ने ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी मंडलीय प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज बसों को मनमानी से अनधिकृत ढाबों पर रोका गया तो ड्राइवर और कंडक्टर पर जुर्माना लगने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। परिवहन निगम प्रबंधन ने ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने सभी मंडलीय प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया है कि देहरादून-दिल्ली मार्ग पर ऋषिकेश, हरिद्वार व श्रीनगर की दिल्ली जाने वाली साधारण बसें केवल दीपमाला ढाबा, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में रुकेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली से देहरादून आते वक्त ये बसें पंचगंगा ढाबा भैंसी खतौली कट, खतौली बाईपास पर रुकेंगी। देहरादून-नैनीताल, टनकपुर की साधारण बसें आनंद ढाबा, दाउदपुर हाजी नजीबाबाद पर रुकेंगी। नैनीताल, टनकपुर-दिल्ली जाने वाली काठगोदाम व हल्द्वानी डिपो की वॉल्वो बसें दिल्ली वाइब्स गजरौला मुरादाबाद रोड अमरोहा में रुकेंगी।
विज्ञापन
देहरादून या हरिद्वार से अंबाला, चंडीगढ़ जाने वाली बसें हिमाचल ढाबा मनका मनकी, बरारा, अम्बाला में रुकेंगी। लौटते वक्त चंडीगढ़ ढाबा मनका मनकी में रुकेंगी।
देहरादून से दिल्ली जाने वाली ग्रामीण, रुड़की, पर्वतीय डिपो की बसें शिवा पंजाबी टूरिस्ट ढाबा, खतौली में रुकेंगी। दिल्ली से देहरादून लौटने वाली यही बसें संगम टूरिस्ट ढाबा खतौली में रुकेंगी।
मेहरा ने स्पष्ट किया है कि ऐसी बसों की चेकिंग की जाए और अगर इनसे अलग किसी ढाबे पर रुकी मिलें तो संबंधित ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ एक-एक हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।