फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Howrah and Kochuveli Express will run from Rishikesh terminal Now

बदलाव: अब ऋषिकेश टर्मिनल से ही चलेंगी देहरादून हावड़ा और कोच्चिवेली एक्सप्रेस, हरिद्वार से होगा बांद्रा का संचालन

Sun, 10 Oct 2021 11:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Oct 2021 11:21 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड की ओर से आने वाले समय में जो टाइम टेबल जारी किया जाएगा, उसमें स्थाई तौर पर इन तीनों ट्रेनों के टर्निनल में भी बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
Dehradun Howrah and Kochuveli Express will run from Rishikesh terminal Now
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस और देहरादून-कोच्चिवेली एक्सप्रेस अब देहरादून के बजाय ऋषिकेश से ही स्थाई तौर पर संचालित की जाएंगी। इतना ही नहीं देहरादून से बांद्रा जाने वाली दून-बांद्रा एक्सप्रेस को भी अब देहरादून के बजाय हरिद्वार से ही संचालित किया जाएगा। 

विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस को हरिद्वार से संचालित किया गया था। वहीं, महाकुंभ आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए देहरादून-कोच्चिवेली एक्सप्रेस और देहरादून-हावड़ा दून हावड़ा एक्सप्रेस को भी ऋषिकेश योगनगरी स्टेशन से संचालित किया गया था।
विज्ञापन


पहले रेलवे अधिकारियों को उम्मीद थी कि महाकुंभ के बाद ये तीनों ट्रेनें दोबारा देहरादून से संचालित की जाएंगी और यात्रियों को आने-जाने में सहूलियतें होंगी, लेकिन अब इन ट्रेनों के देहरादून से संचालित होने की कोई उम्मीद नहीं है। रेलवे बोर्ड की ओर से इन ट्रेनों को योगनगरी ऋषिकेश और हरिद्वार से ही संचालित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि अब ये ट्रेनें देहरादून से संचालित होंगी इसकी संभावना बिल्कुल नहीं है। बता दें कि इन तीनों ट्रेनों में देहरादून से बड़ी संख्या में यात्री सफर करते थे, लेकिन अब इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को हरिद्वार और योगनगरी ऋषिकेश जाना पड़ रहा है, जो उनके लिए परेशानी का सबब साबित हो रहा है।

रेलवे के केबिन में चोरी के चार आरोपियों को दबोचा 

रुड़की में हाल ही में रेलवे के पूर्वी केबिन में लोहे का दरवाजा फाड़कर रिले चोरी करने के मामले में आरपीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिले चोरी होने के चलते सिग्नल में खराबी आने के कारण इस दौरान कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। 

पांच अक्तूबर को गंगनहर पुल के निकट रेल लाइन पर बने पूर्वी केबिन में चोरों ने सिग्नल विभाग के कमरे के लोहे का दरवाजा तोड़कर 12 रिले चोरी कर लिए थे। चोरों ने लोहे के दरवाजे के नीचे लगे इंटरलॉक को तोड़ने के बाद दरवाजे को फाड़कर घटना को अंजाम दिया था। एक रिले की कीमत करीब आठ हजार बताई जा रही है। यह रिले सिग्नल में लाइटों को जलाए रखने के लिए काम में आती है। इस दौरान कई रेलगाड़ियां प्रभावित हुई थीं। घटना को लेकर रेलवे सुरक्षा बल चौकी रुड़की में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

10 अक्तूबर को प्रभारी निरीक्षक सोनी शर्मा की ओर से गठित टीम में शामिल उपनिरीक्षक राम भरोसे, सहायक उपनिरीक्षक जगत सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल महावीर सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार व कांस्टेबल विजय कुमार ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला तेलीवाल के निवासी चार आरोपियों लुकमान, सुल्तान, वसीम, मोहम्मद सहबाब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए माल को गंगनहर के पास बने खोखे में कबाड़ी नूर आलम निवासी बिजौली को बेचा था।

इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी नूर आलम को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल दरवाजा तोड़ने में इस्तेमाल किया गया औजार भी जब्त किया गया। प्रभारी निरीक्षक सोनी शर्मा ने बताया सभी आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed