{"_id":"679a794f33404d31f80c10a4","slug":"dehradun-got-the-states-first-model-vaccination-center-dehradun-news-c-5-1-drn1031-606588-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देहरादून को मिला उत्तराखंड का पहला मॉडल टीकाकरण केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देहरादून को मिला उत्तराखंड का पहला मॉडल टीकाकरण केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
Thu, 30 Jan 2025 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 04:49 PM IST
सार
देहरादून में आशाओं के शतप्रतिशत पद भर लिए गए हैं, जिससे देहरादून जनपद में पहले संस्थागत प्रसव 60 प्रतिशत से 93 प्रतिशत हो गए हैं।
विज्ञापन
मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दून को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक साथ कई सौगात मिलीं। जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) में प्रदेश के पहले मॉडल टीकाकरण केंद्र की शुरुआत के साथ ही रक्तकोष भवन का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा एसएसएनसीयू के लिए समर्पित एंबुलेंस, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर रानीपोखरी के लिए 25 सीटर बस और टीबी उन्मूलन के लिए दो आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। उप जिला चिकित्सालय रायपुर के उन्नयन कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जो सुविधाएं हो सकती हैं, वह सरकार पूर्ण कर रही है। ढाई वर्ष में 8500 लोगों को नौकरी दी गई है।
विज्ञापन
देहरादून में आशाओं के शतप्रतिशत पद भर लिए गए हैं, जिससे देहरादून जनपद में पहले संस्थागत प्रसव 60 प्रतिशत से 93 प्रतिशत हो गए हैं। 2025 तक शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने का लक्ष्य है, ताकि महिलाओं को कोई दिक्कत न हो। इसमें आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। एएनएम के पद भी पूरे हो जाएंगे। फार्मासिस्ट पूरे हैं और नर्स भी पूर्ण हो गए हैं। 752 एमबीबीएस चिकित्सक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बैकलॉक के पद के लिए 10 दिन में विज्ञापन निकाला जाएगा। विधायक खजानदास ने कहा कि चिकित्सालय में मरीजों के खाने का निरीक्षण करेंगे। तीमारदारों के रहने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Uttarakhand ITBP Scam: बड़ा खुलासा...चीन सीमा पर मोर्चा निर्माण के लिए पत्थरों की ढुलाई में भी हुई हेराफेरी
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 108 सेवा को और अच्छा बनाया जा रहा है। जल्द 350 एंबुलेंस मिल जाएंगी, जो जीपीएस सिस्टम से लैस होगी। इन्हें मरीज और तीमारदार ट्रैक कर सकेंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जनपद में इन सुविधाओं को धरातल पर उतारने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का मार्गदर्शन मिलता रहा है। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय जैन, उपाध्यक्ष ग्रामीण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. सुरेश चंद्र भट्ट, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. मंजू टम्टा, डॉ. मनोज उप्रेती, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. निधि रावत, प्रमोद पंवार आदि मौजूद रहे।I