फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Girl Saumya will become Judge in madhya pradesh

मध्य प्रदेश में जज बनेंगी देवभूमि की सौम्या, पीसीएस-जे में हासिल की थी 72 वीं रैंक

Thu, 22 Aug 2019 08:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Aug 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Girl Saumya will become Judge in madhya pradesh
माता पिता के साथ सौम्या सिंह - फोटो : अमर उजाला

सफलता के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। यह कहना है मध्य प्रदेश सिविल जज के लिए चयनित हुईं सेलाकुई निवासी सौम्या सिंह का। सौम्या ने पीसीएस (जे) सामान्य श्रेणी में 72वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन


यह उनका दूसरा प्रयास था। सौम्या के चयनित होने पर परिजन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सौम्या के पिता सेलाकुई स्थित भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान में बतौर सीनियर टेक्निकल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कसेरवा कला गांव की रहने वाले हैं। दो बहनों में बड़ी सौम्या की प्रारंभिक शिक्षा सेंट्रल पब्लिक स्कूल आगरा में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं से उन्होंने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2012 में उनके पिता का तबादला सेलाकुई में हुआ। सौम्या ने वर्ष 2017 में राजावाला स्थिति इक्फाई यूनिवर्सिटी से लॉ की परीक्षा उत्तीर्ण की।

सौम्या की मां रेखा सिंह ग्रहणी हैं। सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनका कहना है कि मेहनत से ज्यादा जरूरत सकारात्मक सोच की होती है, सकारात्मक सोच से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed