फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Girl Group Misdeeds after being given intoxication One Accused Minor

Dehradun: रायपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, थाने के बाहर हंगामा, तीन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

Thu, 03 Oct 2024 11:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2024 11:29 PM IST
सार

Dehradun News: आरोप है कि तीन युवक युवती को मैजिक वाहन में रायपुर के जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी समय तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में निकले।

विज्ञापन
Dehradun Girl Group Misdeeds after being given intoxication One Accused Minor
युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन लड़कों पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती दूसरे समुदाय की है और आरोपियों में एक नाबालिग है। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सड़क किनारे कुछ सामान बेचती है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को तीन युवक उसे मैजिक वाहन में रायपुर के जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी समय तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में निकले।
विज्ञापन


युवती तीन लड़कों के साथ मिली तो परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, घटना की खबर मिलते ही लोगों ने थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अभिषेक व अन्य दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand New DGP: डीजीपी पद पर तीन नामों का पैनल तैयार, अभिनव रेस से बाहर, पहले नंबर पर हैं ये अफसर

सीसीटीवी में युवक-युवती अकेले जाते दिखे

सीसीटीवी में मैजिक वाहन में अभिषेक परिचित युवती को अकेले ले जाते दिख रहा है। लौटते वक्त जब परिजनों ने मैजिक पकड़ी तो उसमें युवक के दोस्त भी बैठे थे, लेकिन घटनास्थल पर उनकी मौजूदगी के साक्ष्य नहीं मिले हैं, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 
- अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed