{"_id":"5bb73306867a556c9a41ee43","slug":"dehradun-girl-drive-e-rickshaw-for-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हैं देहरादून की पहली महिला ई-रिक्शा चालक, जिनकी कहानी पढ़ने के बाद करेंगे सैल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हैं देहरादून की पहली महिला ई-रिक्शा चालक, जिनकी कहानी पढ़ने के बाद करेंगे सैल्यूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
गुलिस्तां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलिस्तां ने स्वरोजगार का अनोखा उदाहरण पेश किया है। देहरादून की रहने वाली गुलिस्तां बेझिझक सड़कों पर ई-रिक्शा चला रही हैं।
विज्ञापन
उनका परिवार पिछले 30 सालों से किराये के मकान में रह रहा है। 25 वर्षीय गुलिस्तां ने पांचवीं तक की पढ़ाई की है। गुलिस्तां की मां ने पिता के गुजर जाने के बाद मजदूरी करके परिवार को पाला और सभी बहनों की शादी भी करवाई। इसके लिए उन्हें अपना घर भी बेचना पड़ा गुलिस्तां पांच बहनों में सबसे छोटी हैं।
विज्ञापन
गुलिस्तां का कहना है कि भूख से मरने से अच्छा है कि समाज के खोखले नियमों से लड़ा जाए। ई -रिक्शा लेने से पहले वह एक दवा कंपनी में काम करती थी, लेकिन वहां उन्हें उचित वेतन नहीं मिलता था। ऐसे में उन्होंने मकान मालिक की मदद से बैंक लोन लिया और ई-रिक्शा खरीदा।
विज्ञापन