फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Encounter between police and criminals in Prem Nagar one killed, Station In-charge also sustain gunsh

Dehradun: लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक ढेर, थाना प्रभारी को भी गोली

Thu, 30 Apr 2026 12:36 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 30 Apr 2026 12:36 AM IST
सार

Dehradun Crime News: पौंधा रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारकर बदमाशों ने उसकी चेन और नकदी लूट ली और मौके से भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Dehradun Encounter between police and criminals in Prem Nagar one killed, Station In-charge also sustain gunsh
पुलिस और बदमाशों की मुुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए, उनमें से एक घायल है। वहीं, प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर के हाथ में दो गोली लगी हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पौंधा रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारकर बदमाशों ने उसकी चेन और नकदी लूट ली और मौके से भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को मार गिराया, जबकि दो फरार हो गए। इस दौरान प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर को भी दो गोलियां लगीं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


Haridwar: प्रेमिका का तलाक कराकर खुद शादी करना चाहता था प्रेमी, पिता ने विरोध किया तो बेरहमी से ले ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने जिस व्यक्ति को गोली मारी थी उसको भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस सघन कांबिंग अभियान चला रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Videos

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रात 10 बजकर 36 मिनट में पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पौंधा में एक व्यक्ति को गोली मारकर बदमाश उसकी चेन, मोबाइल फोन और पैसे छीनकर भागे हैं। इसके बाद सभी थाना क्षेत्रों में अलर्ट कर दिया गया। सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर पूरी पुलिस फोर्स के साथ जांच कर रहे थे। जो गाड़ी बताई गई थी इंस्पेक्टर प्रेमनगर को वो गाड़ी दिखी तो उसे रुकने का इशारा किया, उसमें तीन बदमाश बैठे थे।

उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इसमें दो गोली प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर को लगीं। इस दौरान पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसमें एक बदमाश मारा गया। उसका शव कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

पुलिस ने की सघन कांबिंग

मुठभेड़ में फरार हुए बदमाश की तलाश के लिए पुलिस ने सघन कांबिंग शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि टीमें जंगल में भी कांबिंग कर रही हैं और सड़क पर भी नजर बनाए हुए हैं।
 

पूरे शहर में नाकेबंदी

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लूट की घटना की सूचना मिलने के बाद ही सभी थानों में अलर्ट कर दिया गया था। मुठभेड़ के बाद पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। शहर के हर चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बैरिकेडिंग लगाकर हर वाहन की जांच की जा रही और संदिग्धों पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। जिलेभर में पुलिस थानों को अलर्ट भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed