फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun doon mahila hospital delivery in candle or mobile light

शर्मनाक: उत्तराखंड के इस बड़े सरकारी अस्पताल में एक ही रात में मोमबत्ती से कराई गई नौ डिलीवरी

Sat, 26 Jan 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jan 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
dehradun doon mahila hospital delivery in candle or mobile light
- फोटो : demo
राजधानी देहरादून के दून महिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह 10 बजे तक का है। जब बारिश के दौरान वहां बिजली बंद रही।
विज्ञापन


ऐसे में डॉक्टरों ने मोमबत्ती और मोबाइल की रोशनी में कुल नौ डिलीवरी कराई। बताया जा रहा है कि अस्पताल के जनरेटर में तकनीकी खराबी आ गई थी। सभी जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

 

बुधवार रात आठ बजे बिजली जाने के बाद जब अस्पताल में तैनात गार्ड जनरेटर चलाने के लिए गए तो तकनीकी खराबी के कारण जरनेटर नहीं चला।

गार्ड ने महिला अस्पताल की सीएमएस को इसकी सूचना दी। उन्होंने इसकी सूचना दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के एमएस डॉक्टर केके टम्टा को दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सुपरवाइजर और तकनीशियन इंचार्ज को दी तो उन्होंने बारिश का हवाला देते हुए उसने वहां आने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

इसी तरह कराई गई कुल 9 डिलीवरी

इस बीच दून महिला चिकित्सालय के लेबर रूम में भर्ती महिलाओं को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बिजली न होने पर लेबर रूम में स्टाफ ने मोबाइल फोन और मोमबत्ती की रोशनी में डिलीवरी कराई। कुल 9 डिलीवरी इसी तरह कराई गई। जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने इस बात पर राहत महसूस की कि कम रोशनी के बावजूद भी सभी डिलीवरी सफल रहीं।

 मेरी ओर से इलेक्ट्रीशियन और सुपरवाइजर को सूचना दे दी गई थी। वह बारिश के कारण नहीं पहुंच पाए। इस बीच समस्या का समाधान करने का प्रयास किया गया।
- डॉक्टर केके टम्टा, एमएस दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed