{"_id":"5f396a2d8017164ff1703c31","slug":"dehradun-doctor-arrested-for-threatening-yamunotri-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: यमुनोत्री विधायक को धमकी देने का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं सात मुकदमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: यमुनोत्री विधायक को धमकी देने का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं सात मुकदमें
Sun, 16 Aug 2020 10:48 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:48 PM IST
सार
- यमुनोत्री विधायक केदार रावत को धमकाने का था आरोप
- इससे पहले डॉक्टर पर सात मुकदमें हैं दर्ज
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में यमुनोत्री विधायक को फोन पर धमकी देने के मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इससे पहले भी धमकी देने, जान से मारने और पीएनडीटी एक्ट में करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक चार अगस्त को थाने में यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत के निजी सहायक ने तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने अज्ञात व्यक्ति की ओर से विधायक को गाली और धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जिस नंबर से धमकी दी गई थी उसकी जांच की तो वह डॉक्टर प्रमोद त्यागी निवासी लेन नंबर दो अशोक विहार का निकला। जिसके बाद पुलिस ने कई बार डॉक्टर के घर नोटिस चस्पा किए लेकिन इसके बाद भी डॉक्टर आरोपी ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
जिसके बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी को अजबपुर फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया। प्रमोद त्यागी पर पहले आराघर में अपना क्लीनिक चलाता था। वर्तमान में उसने बिहारीगढ़ में अपना क्लीनिक खोला हुआ है। डॉक्टर के खिलाफ इससे पहले भी धमकी, गाली-गलौज के साथ ही पीएनडीटी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज है।