फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun DM Order issues Vehicles prohibited in Paltan Bazaar from 11 AM to 7 PM

देहरादून: पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक वाहन प्रतिबंधित, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Fri, 23 Oct 2026 09:02 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 23 Oct 2026 09:02 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में बाजारों में लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। ऐसे में वहां पर उनके चलने के लिए पर्याप्त जगह हो इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। व्यस्ततम बाजारों में यातायात और जनसुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Dehradun DM Order issues Vehicles prohibited in Paltan Bazaar from 11 AM to 7 PM
पलटन बाजार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा आसपास के बाजारों में सुबह 11 बजे के पहले और शाम सात बजे के बाद ही सामान की लोडिंग और अनलोडिंग हो सकेगी। इस संबंध में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने त्योहारी सीजन के लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजारों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। इस दौरान पुलिस और अन्य विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।

विज्ञापन


एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजारों में लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। ऐसे में वहां पर उनके चलने के लिए पर्याप्त जगह हो इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। व्यस्ततम बाजारों में यातायात और जनसुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पलटन बाजार सहित शहर के प्रमुख और व्यस्तम बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। बाजारों में आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण, रेहड़ी-ठेली और अन्य प्रकार के अवरोधों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


UK Top News: मीका की सीएम से अपील, उर्मिला-सुरेश पहुंचे सीबीआई कोर्ट, छात्राओं का शिक्षक पर बैड टच का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस, नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों में व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी रखी जाए। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे त्योहारी सीजन में बेहतर यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अनावश्यक रूप से सामान न रखें और बाजारों में आवागमन के लिए निर्धारित स्थान को अवरोधमुक्त रखने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के आपसी सहयोग से ही बाजारों में सुव्यवस्थित व्यवस्था कायम रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed